सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई 57,008 रुपये से 6,643 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सर्राफा बाजार में सोना अपने ऑल टाइम हाई 57,008 रुपये से 6,643 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी सात अगस्त के अपने उच्च शिखर से 18928 रुपये तक टूट चुकी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि दिवाली तक सोना काफी सस्ता हो जाएगा।

आज देशभर के सर्राफा बाजारों में सोना सस्ता हुआ है।वहीं, चांदी का भाव 2,000 रुपये कम हुआ। आज 7 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 679 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर खुला। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी के रेट में आज 2,011 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई और चांदी का हाजिर भाव 59,021 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 50365 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 50163 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 46134 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 59021 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बता दें कि आईबीजेए द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने के वायदा भाव में भारी गिरावट, चांदी में भी जबरदस्त मंदी
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदे के सोने का भाव 1 फीसद या 506 रुपये की गिरावट के साथ 50,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा फरवरी वायदे के सोने का भाव इस समय 1.27 फीसद या 646 रुपये की गिरावट के साथ 50,203 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। सोने की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखने को मिली। सोने के साथ ही चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी बुधवार सुबह भारी गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दिसंबर वायदा की चांदी की कीमत बुधवार पर 1.66 फीसद या 1007 रुपये की गिरावट के साथ 59,564 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करती दिखाई दी। चांदी की वैश्विक वायदा कीमत में भी बुधवार सुबह गिरावट देखने को मिली।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत
ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार सुबह सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 1.14 फीसद या 21.80 डॉलर की गिरावट के साथ 1,887 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.28 फीसद या 5.17 डॉलर की बढ़त के साथ 1,883.35 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं ब्लूमबर्ग के अनुसार, बुधवार कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव 1.63 फीसद या 0.39 डॉलर की गिरावट के साथ 23.52 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। वहीं, इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 1.67 फीसद या 0.39 डॉलर की बढ़त के साथ 23.45 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड करता दिखा।
दिवाली में और सस्ता होगा सोना
जानकारों का मानना है कि शेयर बाजारों में उछाल जरूर देखने को मिल रहा है। लेकिन, यह वास्तविकता में इतनी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। सोने की कीमतों में जो गिरावट आई है, उसके पीथ की सबसे खास वजह यह है कि पिछले दो महीनों में रुपए में मजबूती बनी हुई है। रुपया अभी 73-74 रुपए प्रति डॉलर की रेंज में है। रुपये में लौटी मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आने वाले समय में भी ऐसा ही उतार- चढ़ाव जारी रह सकता है। दिवाली तक सोने की कीमतों के तेजी से बढ़ने के कोई आसार नहीं हैं। दिवाली पर भी सोना 50000-52000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है जबकि चांदी 60,000 रुपए के दायरे में है। लेकिन जानकारों का यह भी मानना है कि आने वाले समय में यदि डॉलर में मजबूती आती है तो सोने के दाम में अचानक से तेजी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications