सोने एवं चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आज यानी मंगलवार 2 मार्च को सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में भी गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोने एवं चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। आज यानी मंगलवार 2 मार्च को सोना जहां सस्ता हुआ है, वहीं चांदी में भी गिरावट आई है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। फरवरी में भी सोने के दाम में गिरावट देखी गई है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 45000 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

270 रु की तेजी के साथ 45509 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल सोमवार को 1 मार्च को सोना 45976 पर बंद हुआ था। आज 2 मार्च मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 737 रुपये गिरावट 45239 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 270 रु की तेजी के साथ 45509 रुपये पर बंद हुआ।
707 रु की तेजी के साथ 67353 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 1 मार्च को चांदी 68466 पर बंद हुई थी। वहीं आज 1 मार्च को जबकि चांदी 1,820 रुपये गिरावट होकर 66646 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 707 रु की गिरावट के साथ 67353 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 45058 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33929 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 66646 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
वायदा बाजार में सस्ता हुआ सोना
वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने एवं चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह 10:15 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 255 रुपये यानी 0.56 फीसद की गिरावट के साथ 45,053 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अप्रैल अनुबंध वाले सोने का भाव 45,308 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 266 रुपये यानी 0.59 फीसद की टूट के साथ 45,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में जून 2021 अनुबंध वाले सोने का मूल्य 45,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications