शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: शुक्रवार को सोने-चांदी के रेट में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। देश में सोने की वायदा कीमतों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखी जा रही है। पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार दोपहर 2.87 फीसद या 1358 रुपये की गिरावट के साथ 45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, एमसीएक्स पर शुक्रवार दोपहर पांच अगस्त 2020 के सोने के वायदा भाव 2.92 फीसद या 1384 रुपये की गिरावट के साथ 46,065 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पहले बुधवार को सोने की वायदा कीमतें अपने उच्चतम स्तर पर थीं।
चांदी में भी दिखी गिरावट
वहीं सोने के साथ ही वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार को जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 2.92 फीसद या 1294 रुपये की गिरावट के साथ 42,961 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, शुक्रवार दोपहर एमसीएक्स पर तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 3.01 फीसद या 1347 रुपये की गिरावट के साथ 43,444 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वैश्विक स्तर पर आज सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शुक्रवार को सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव 0.78 फीसद या 13.45 डॉलर की गिरावट के साथ 1,704.25 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, सोने की वैश्विक वायदा कीमत की बात करें, तो यह कॉमेक्स पर शुक्रवार दोपहर 0.95 फीसद या 16.50 डॉलर की गिरावट के साथ 1715.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। उधर वैश्विक स्तर पर चांदी का हाजिर भाव शुक्रवार दोपहर 1.43 फीसद या 0.22 डॉलर की गिरावट के साथ 15.28 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
लॉकडाउन के कारण सोने का बाजार बंद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार दोपहर प्लेटिनम की हाजिर कीमत 1.40 फीसद या 11.05 डॉलर की गिरावट के साथ 778.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, वैश्विक स्तर पर पैलेडियम की हाजिर कीमत शुक्रवार दोपहर 2.12 फीसद या 45.94 डॉलर की बढ़त के साथ 2216.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते इस शुक्रवार भी देश में हाजिर सोने के बाजार बंद रहेंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
