सोना आज फिर सस्ता हुआ, लगातार 5वें दिन सस्ता हुआ सोना। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। आज बुधवार को सोने में 35 रुपये की गिरावट आई है।
नई दिल्ली: सोना आज फिर सस्ता हुआ, लगातार 5वें दिन सस्ता हुआ सोना। सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने के भाव में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। आज बुधवार को सोने में 35 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ राष्ट्रीय राजधानी में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 38,503 रुपये पर आ गई है। सिक्युरिटीज के अनुसार, रुपये में तेजी के कारण सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 38,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

वहीं, चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी के भाव में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। चांदी में बुधवार को 147 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बढ़त से अब एक किलो चांदी की कीमत 45,345 रुपये पर आ गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को चांदी 45,198 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमत में यह बढ़त देखी गई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 35 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि रुपये में तेजी के चलते सोने की कीमत में यह गिरावट आई है। पटेल ने बताया कि रुपये के हाजिर भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। उन्होंने बताया कि रुपये में डॉलर के मुकाबले करीब 15 पैसे की तेजी आई है। भारतीय रुपये में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी देखी जा रही थी, जिससे एक डॉलर का भाव 71.40 रुपये पर ट्रेंड कर रहा था। रुपये में यह तेजी घरेलू शेयर बाजारों में अच्छी शुरुआत और विदेशी पूंजी का इनफ्लो बने रहने के कारण देखी गई है।
बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार की तो बुधवार को न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,459 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी गिरावट के साथ 17.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। पटेल ने बताया कि बुधवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की हाजिर कीमतों के साथ ही घरेलू स्तर पर भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने इसका कारण यूएस-चाइना व्यापार वार्ता से आ रही सकारात्मक खबरों को बताया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
