नई दिल्ली, सितंबर 9। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने की कीमतों में फिर से गिरावट आई है। आज सोने की कीमतों में करीब 200 रु की कमी दिखी है। सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है। इससे पहले कल चांदी महंगी और सोना सस्ता हुआ था। आज की गिरावट के बावजूद सोने की 47000 रु के ऊपर बरकरार है।
09 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 09 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 193 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47203 रु से गिर कर 47010 रु पर पहुंच गया। हालांकि ये पिछले साल 56200 रु के ऑल टाइम हाई तक गया था। उस रेट ये करीब 9200 रु सस्ता हो चुका है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 1087 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64449 रु से गिर कर 63362 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 192 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 46822 रु और 22 कैरेट वाला सोना 177 रु सस्ता होकर 43061 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 144 रु गिरा और यह प्रति 10 ग्राम 35258 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 113 रु गिर कर 27501 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
अगस्त में सोने का आयात
मांग में सुधार और कीमतों में गिरावट के कारण अगस्त में भारत का सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में दोगुना हो गया। यह अपने पिछले 5 महीनों के उच्चतम स्तर पर भी पहुंच गया। असल में ज्वैलर्स ने भी त्योहारी सीजन के लिए खरीदारी तेज कर दी। एक साल पहले अगस्त में 63 टन सोने का आयात हुआ था, जबकि इस साल समान अवधि में भारत ने 121 टन सोने का आयात किया।
वैल्यू में कितना रहा आयात
मूल्य के लिहाज से अगस्त में सोने आयात एक साल पहले के 3.7 अरब डॉलर से बढ़कर 6.7 अरब डॉलर हो गया। महीने की पहले 15 दिनों में कीमतों में गिरावट ने उन ज्वैलर्स को एक शानदार मौका दिया, जो आगामी त्योहारी सीजन के लिए इन्वेंट्री बनाना चाहते थे। अगस्त में खुदरा मांग भी अच्छी रही, क्योंकि कोरोनावायरस के मामले घटे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications