नई दिल्ली, मई 21। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोने की कीमत में 19 रुपये प्रति 10 ग्राम का अंतर आया है। कल 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां 48534 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी, वहीं आज यह कीमत 48553 रुपये प्रति दस ग्राम है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत कल जहां 48340 रुपये प्रति ग्राम थी, जो आज 48359 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत जहां कल 44457 रुपये प्रति ग्राम थी, वही आज यह आज 44475 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुई। इसके अलावा 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत कल जहां 38401 रुपये प्रति ग्राम थी, वहीं यह आज 36415 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि चांदी के रेट में कमी दर्ज की गई है। कल जहां चांदी का रेट 71541 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था, वहीं आज यह 71245 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ है। इस प्रकार इसमें 296 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं आज गोल्ड बांड रखीदने का अंतिम मौका है। यहां पर ऑनलाइन पेमेंट करने पर आरबीआई 50 रुपये प्रति ग्राम सस्ते में खरीदने का मौका दे रहा है।
एमसीएक्स में सोना धड़ाम
एमसीएक्स पर सोने की कीमत देखें तो जून डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 0.20 फीसदी तक लुढ़क गया। जून डिलीवरी वाले सोने का भाव 48449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 116 रुपए गिरकर 48944 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार दिनों में लगातार सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।
वहीं अगर चांदी की बात करें तो आज सिल्वर के दामों में भी गिरावट आई और चांदी के भाव गिरकर 71280 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वायदा बाजार का हाल देखें तो चांदी की वायदा कीमत में 0.8% की गिरावट आई और सिल्वर के दाम गिरकर 71748 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
ये है दिल्ली में सोने के रेट का हाल
देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत 47000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, तो वहीं मुंबई में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 50160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहे/ इसके अलावा चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने के दाम 50160 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
गोल्ड बांड खरीदने का आज अंतिम मौका
सोने में निवेश का आज अच्छा मौका है। अगर आप आरबीआई की जारी होने वाले सॉवरेन गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं, तो आज अंतिम मौका है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सॉवरेन गोल्ड बांड की स्कीम के तहत आरबीआई सोना बेच रही है। अगर आप ऑनलाइन पेमेंट कर गोल्ड बांड खरीदते हैं, तो आपको 50 रुपये ग्राम की छूट भी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications