नई दिल्ली, मई 22। सोना खरीदने वालों के राहत भरी खबर है। आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। यानी मई महीने में सोने की कीमतों में जो तेजी जारी है, उसका असर आज सोने के दामों पर नहीं पड़ा है। सोना अपने कल के ही दामों पर बरकरार है। हालांकि सोने के उलट चांदी सस्ती हुई है। मालूम हो कि बीते कुछ हफ्तों में सोना और चांदी दोनों ही काफी महंगे हुए हैं। आइए जानते हैं दोनों कीमती धातुओं का लेटेस्ट प्राइस।
ये हैं सोने-चांदी के ताजा दाम
सोने की कीमत आज स्थिर रहीं। 22 कैरेट वाले सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46,000 रुपये पर बरकरार है। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 47,000 रुपये पर ही है। सोने की स्थिर कीमत खरीदारों के लिए एक राहत भरी है, क्योंकि इस समय पूरे भारत में शादियों का मौसम चल रहा है। हालांकि कोविड-19 महामारी से सोने की मांग प्रभावित हुई पड़ा है। चांदी की बात करें तो आज यह 100 रु प्रति किलो सस्ती हुई है। आज चांदी का दाम 100 रु की गिरावट के साथ प्रति किलो 71100 रु पर आ गया है।
जानिए महानगरों में क्या है सोने-चांदी का रेट
सोने और चांदी का रेट अलग-अलग शहरों में कम-ज्यादा होता है। बड़े शहरों में देखें तो मुंबई में आज 22 कैरेट वाले सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 46,000 रुपये और 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47,000 रुपये है। वहीं दिल्ली में यह रेट 46,930 रु और 50830 रु हैं। इसके अलावा चेन्नई में ये रेट 45,900 रु और 50050 रु है। कोलकाता में सोने का रेट 46850 रु और 50470 रु है। चांदी का रेट इन चारों शहरों में क्रमश: 71,110 रु, 71,100 रु, 75700 रु और 71,100 रु प्रति किलो है।
जानिए कुछ और शहरों के रेट
बैंगलोर में सोने का रेट 45,600 रु (22 कैरेट) और 49,750 रु (24 कैरेट), केरल में 45,600 रु और 49750 रु, पटना में 46000 रु और 47000 रु, नागपुर में 46000 रु और 47000 रु, भुवनेश्वर में 45600 रु और 49750 रु और अहमदाबाद में 48000 रु और 50000 रु है। रोजाना हर शहर में सोने-चांदी के रेट जानने के लिए क्लिक करें (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/)।
सस्ता सोना खरीदने का एक और मौका
अगर आप एसजीबी स्कीम 2021-22 की पहली सीरीज में सस्ता सोना खरीदने से चूक गए तो बहुत जल्द आपको एक बार फिर से ऐसा मौका एक बार फिर से मिलने जा रहा है। आरबीआई की तरफ से एक बार फिर से सस्ता सोना बेचा जाएगा। 24 मई से एसजीबी स्कीम फिर से शुरू होने जा रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज 17 मई से लेकर 21 मई तक के लिए खुली थी, जिसमें एक ग्राम सोने की कीमत 4777 रु थी। मगर अब जो दूसरी सीरीज 24 मई से खुलने जा रही है, उसमें 4842 रु प्रति ग्राम सोना बेचा जाएगा।
क्या मिलेगा फायदा
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के 3 बड़े फायदे हैं। पहला फायदा है कि यह गोल्ड 50 रुपये प्रति ग्राम और 500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता खरीदा जा सकता है। हालांकि यह फायदा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा, जो इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। दूसरा फायदा है कि यहां पर आप जितने रुपये का गोल्ड बांड खरीदेंगे, उस पर सालाना आपको 2.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसके अलावा तीसरा और सबसे बड़ा फायदा है कि आरबीआई इसके 24 कैरेट का होने की गांरटी देती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications