नई दिल्ली, जून 3। गुरुवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। आज गुरुवार 3 जून को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आयी। बुधवार को भी सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। इससे पहले सोना लगातार ऊपर चढ़ रहा था। पिछले 2 महीनों में सोने की कीमतों में लगभग 5000 रु की बढ़ोतरी हुई है। सोने के उलट आज चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ। चेक करें सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट।
3 जून को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 7 रु प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 49218 रु से गिर कर 49211 रु पर आ गये। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 349 रु महंगा हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 71351 रु से चढ़ कर 71700 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने के रेट कहां पहुंचे
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार 23 कैरेट वाला सोना आज 7 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 49014 रु और 22 कैरेट वाला भी सोना 7 रु सस्ता होकर 45077 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 6 रु कम हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 36908 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 5 रु सस्ता होकर 28788 रु पर आ गया।
आपके शहर में किस रेट पर है सोना
अगर आप रोजाना सोने और चांदी के अपने शहर के रेट चेक करना चाहें तो हमारी वेबसाइट के लिंक (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। एक और अहम बात कि सोने और चांदी के यहां बताए गए इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
थोड़ा बहुत अंतर संभव
आपकी जानकारी के लिए बता दें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जो रेट जारी किए गए हैं, उनमें और आपके शहर के सोने के रेट में 500-1000 रुपये का फर्क हो सकता है। एक और बात कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन जो रेट जारी करती है उन्हें पूरे देश में माना जाता है। इन रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया जाता है।
खरीदते-बेचते समय दें इस रेट का हवाला
अगर आप सोना खरीद या बेच रहे हैं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के रेट का हवाला दिया जा सकता है। मालूम हो कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन देश भर में मौजूद अपने 14 सेंटरों से सोने-चांदी का ताजा रेट प्राप्त करके उसका औसत प्राइस बता देता है। सोने-चांदी का हाजिर भाव अलग-अलग शहरों में कम-ज्यादा हो सकता है। एक और बात कि अगर आप सोने या चांदी के जेवर खरीद रहे हैं, तो सुनार से उसका पक्का बिल जरूर लें। ज्वेलर की तरफ दिए जाने वाले इस बिल में आपके खरीदे गए सोने या चांदी के जेवर की शुद्धता के अलावा उसका रेट और वजन का विवरण होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications