पिछले कई सप्ताह से सोने में चल रही तेजी अब भी बरकरार है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया है। सोने-चांदी की कीमतों ने आज एक और इतिहास रच दिया है।
नई दिल्ली: पिछले कई सप्ताह से सोने में चल रही तेजी अब भी बरकरार है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सोने के वायदा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया है। सोने-चांदी की कीमतों ने आज एक और इतिहास रच दिया है। सोने का हाजिर भाव 1011 रुपये उछल कर आज 52000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया। वहीं चांदी ने 3975 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाई है।

आज यानी सोमवार को देश भर के सर्राफा बाजारों में सुबह 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 52135 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी के रेट में उछाल जारी है। आज चांदी 3975 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 63860 रुपये प्रति किलो के रेट से खुली। जबकि 24 जुलाई को सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 51,124 और चांदी का रेट रुपये/ किलो ग्राम 59,885 रहा। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक 27 जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव रहे।
आज भारत में सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
27 जुलाई को सोने का रेट
= 24 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 52,135 जो कि बदलाव के बाद 1011 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 23 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 51,926 जो कि बदलाव के बाद 1007 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 22 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 47,756 जो कि बदलाव के बाद 926 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 18 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 39,101 जो कि बदलाव के बाद 758 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
= 14 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम) 29,908 जो कि बदलाव के बाद 591 (रुपये/10 ग्राम) रहा।
चांदी में भी तेजी जारी
बता दें कि पिछले 6 कारोबारी दिन में सोना (हाजिर भाव) जहां 2918 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है तो वहीं चांदी ने 11512 रुपये प्रति किलोग्राम की लंबी छलांग लगाई है। आज सोमवार को सोने का हाजिर भाव 52135 रुपये पर खुला, जबकि पिछले सोमवार 20 जुलाई को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 49217 रुपये पर बंद हुआ था। इन छह कारोबारी दिन में सोने ने 2918 रुपये की छलांग लगाई। वहीं चांदी हाजिर 11512 रुपये प्रति किलो ग्राम उछल कर 52188 रुपये से 63860 रुपये प्रति किलो पर जा पहुंची है।
वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की कीमत में उछाल
हाजिर बाजार की तरह वायदा बाजार में भी सोने-चांदी की उड़ान जारी रही। हाजिर मांग में तेजी की वजह से आज सोने का वायदा भाव 825 रुपये उछलकर 51,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर आज सोना वायदा में 1.62 फीसद की तेजी रही और इस रेट से 5,048 लाट का कारोबार हुआ। वहीं न्यूयार्क में सोना 1.89 फीसद उछल कर रिकॉर्ड 1,961.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर चांदी की बात करें तो आज एमसीएक्स पर इसका वायदा भाव 3,360 रुपये चढ़कर 64,583 प्रति किलो पर बंद हुआ। सितंबर की डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में आज 5.49 प्रतिशत का उछाल आया। चांदी वायदा 64,583 प्रति किलो की दर से आज 14,636 लॉट का कारोबार हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
