नई दिल्ली, अक्टूबर 21। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। आज 21 अक्टूबर को सोना महंगा हुआ है। हालांकि आज सोने के रेट में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है। मगर सोने के उलट चांदी के दाम काफी बढ़े हैं। इससे चांदी 65000 रु के ऊपर पहुंच गयी है। कल चांदी की कीमत 64000 रु के ऊपर पहुंच गयी थी। आगे देखें सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट।
21 अक्टूबर को सोने और चांदी के रेट
गुरुवार 21 अक्टूबर को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 38 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47548 रु से चढ़ कर 47586 रु पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के 56200 रु के रिकॉर्ड स्तर से इस समय भी करीब 8500 रु से अधिक सस्ता है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 948 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64496 रु से चढ़ कर 65444 रु पर आ गए हैं।
जानें बाकी कैरेट सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 37 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 47395 रु और 22 कैरेट वाला सोना 35 रु महंगा होकर 43589 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 29 रु महंगा हुआ और यह प्रति 10 ग्राम 35690 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 22 रु चढ़ कर 27838 रु पर आ गया।
आपके शहर में क्या हैं रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
सोने की शुद्धता कैसे जानें
आप बाजार से जो सोना खरीदते हैं, वह कितना खरा है यह उसके कैरेट से पता चलता है। आमतौर पर 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। लेकिन इस सोने से जेवर नहीं बनाए जा सकते हैं। इसलिए जेवर बनाने में ज्यादातर 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है। आइये जानते हैं कि किस कैरेट का सोना कितना शुद्ध होता है।
कितनी पर कितनी शुद्धता
24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। वहीं 23 कैरेट का सोना 95.8 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 22 कैरेट का सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। इसी तरह 21 कैरेट का सोना 87.5 फीसदी और 18 कैरेट का सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। बता दें कि 17 कैरेट का सोना 70.8 फीसदी और 14 कैरेट का सोना 58.5 फीसदी शुद्ध होता है। आखिर में बात करें 9 कैरेट के सोने की तो यह 37.5 फीसदी शुद्ध होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications