नई दिल्ली, अगस्त 12। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई है। कई दिन तक कमजोरी के बाद आज सोने के रेट ऊपर चढ़े हैं। हालांकि सोने के उलट चांदी की कीमतों में आज भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों में सोना काफी सस्ता हुआ है, मगर आज इसकी चमक तेज हो गयी। हाल ही में आई गिरावट के चलते सोने के दाम करीब 5 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गए थे। जानिए सोने-चांदी के ताजा दाम।
12 अगस्त के रेट
गुरुवार को सोने की कीमतों में कोई काफी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 269 रु प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 46328 रु से चढ़ कर 46597 रु पर आ गया। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 146 रु सस्ती हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 62850 रु से गिर कर 62704 रु पर पहुंच गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 268 रु महंगा होकर प्रति 10 ग्राम 46410 रु और 22 कैरेट वाला सोना 247 रु महंगा होकर 42683 रु पर पहुंच गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 202 रु बढ़ा और यह प्रति 10 ग्राम 34948 रु पर पहुंच गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 157 रु उछल कर 27259 रु पर आ गया।
जानें अपने शहर में सोने के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं।
जानिए क्या होता है 24 कैरेट गोल्ड
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसे ही शुद्ध सोना कहा जाता है। अगर हम भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत के बारे में बात करें, तो इसमें रोज उतार-चढ़ाव होता है। 24 कैरेट गोल्ड निवेश के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह जेवर के लिए अच्छा नहीं होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का रेट जहां डॉलर में तय होता है, वहीं उसकी तौल औंस में तय होती है। ग्राम के हिसाब से 1 औंस 28.3495 ग्राम का होता है।
जानिए क्या होता है 22 कैरेट गोल्ड
22 कैरेट गोल्ड में 22 हिस्सा सोना होता है और इसमें 2 हिस्सा अन्य धातुओं का मिलाया जाता है। इन धातुओं में तांबा, जिंक जैसी धातुए होती हैं, जिससे इनके जेवर बनाए जा सकें। क्योंकि 24 कैरेट गोल्ड से जेवर नहीं तैयार किए जा सकते हैं। जेवर के लिए सबसे अच्छा सोना 22 कैरेट का ही माना जाता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications