Gold Price Updates: टैरिफ वॉर के चलते ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितताओं का माहौल है, जिसके कारण सोने की कीमतों में तूफानी तेजी है. भारत से लेकर विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
सोने का भाव आसमान छू रहा!
MCX पर सोने का भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. सोना ने 10 अप्रैल को 92024 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड स्तर छुआ. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. सोने में यह पिछले सेशन से 2% से ज्यादा की तेजी दर्शा रहा है. क्योंकि कल शाम बुलियन मार्केट 5 बजे खुला और लगातार उछाल दर्ज किया गया. इसमें सोने का भाव 2000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा उछला.
क्यों रहा भाग सोने का रेट?
सोने की कीमतों में इस उछाल को इनवेस्टर्स की टेंशन बढ़ावा दे रही है. अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से यह स्वीकार किए जाने से कि टैरिफ से मंदी का जोखिम बढ़ सकता है, बाजार की सेंटीमेंट कमजोर हुई है. इसके अलावा चीन पर 125% टैरिफ इन आशंकाओं को और बढ़ा रहा है. टैरिफ पर चर्चा अगले तीन महीनों में होने की उम्मीद है, जिससे बाजार की स्थिरता प्रभावित हो सकती है.

ग्लोबल मार्केट में जोरदार मांग
मौजूदा अनिश्चितता ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया है. बढ़ती मांग से सोने की कीमतों को बढ़ावा दे रही. ट्रम्प के टैरिफ प्रतिबंध से कुछ राहत के बावजूद निवेशकों का डर बना हुआ है. कई रिपोर्ट बताती हैं कि पूरे साल सोने की कीमतें चढ़ती रहेंगी. इनमें एचएसबीसी, बैंक ऑफ अमेरिका, स्टैंडर्ड चार्टर्ड और सिटीग्रुप जैसे दिग्गजों ने सोने में बुलिश ट्रेंड का अनुमान जारी किया है.
रिकॉर्ड तोड़ सोने की कीमतें
कल यानी गुरुवार को कारोबारी सेशन में MCX पर सोने ने दो बार रिकॉर्ड बनाया. शाम 5 बजे जब मार्केट खुला तब शुरुआत में यह 91,464 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. फिर तेजी और बढ़ी फिर यह 92,000 रुपए को पार कर गया. कीमतों को ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितताओं का सपोर्ट मिला.
दरअसल, मंदी की संभावना और टैरिफ़ पर चल रही चर्चाएँ निवेशकों के व्यवहार को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक हैं. नतीजतन, कई लोग बाज़ार में उतार-चढ़ाव से जुड़े जोखिम को कम करने के लिए सोने में निवेश करना पसंद कर रहे हैं.
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमत
ग्लोबल अनिश्चितताओं के अलावा कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा. यह फिलहाल फिसलकर 100 के लेवल पर आ गया है. यही वजह है कि सोने की कीमतों में तेजी बरकरार है. कॉमैक्स पर सोने की कीमत पहली बार 3224 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर पहुंच गई है. इसी तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही. यह आधे फीसदी की मजबूती के साथ 30 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications