Aaj Sone Ka Bhav: सोने की कीमत में आज शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली है। आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम का भाव जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर में 8005 रुपये पर है। इससे पहले 13 फरवरी को भी सोने के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी।

आज ग्लोबल मार्केट में सोने का हाल
आज स्पॉट गोल्ड 0303 GMT तक 2,929.05 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा है। बुलियन मार्केट ने मंगलवार को 2,942.70 डॉलर के रिकॉर्ड शिखर को छुआ। अमेरिकी सोने का वायदा भाव 0.4% बढ़कर 2,957.40 डॉलर पर पहुंच गया है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई स्थित केडिया कमोडिटीज के निदेशक अजय केडिया ने बताया है कि इस हफ्ते सोने की कीमतों में तेजी का मुख्य कारण ट्रम्प द्वारा पारस्परिक टैरिफ(Reciprocal Tariff) लगाने की घोषणा थी, जिससे टैरिफ वॉर की चिंता पैदा हो रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं(Global Economies) पर असर पड़ सकता है। चलिए अब आपको बताते हैं कि सोने का भाव आज लखनऊ, दिल्ली और बाकि अन्य शहरों में कितना है।
आज 22 कैरेट सोने का दाम हुआ इतना महंगा (Today's Gold Price)
आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 100 रुपये चढ़कर 80,050 रुपये पर है। वहीं, 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 1000 रुपये उछलकर 8,00,500 रुपये पर है।
24 कैरेट का आज भाव (Gold Rate Today)
आज 24 कैरेट सोने का भाव 110 रुपये महंगा होकर 87,310 रुपये पर आ गया है और 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम का भाव 1100 रुपये चढ़कर 8,73,100 रुपये पर है। वहीं, 18 कैरेट की बात करें तो, 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 80 रुपये का उछाल है और ऐसे में कीमत 65,500 रुपये पर आ गई है। 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की बात करें तो 800 रुपये चढ़कर 6,55,000 रुपये पर है।
आज 14 फरवरी को चांदी का दाम
आज 14 फरवरी को 100 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये बढ़कर 10,050 रुपये पर आ गया है और 1 किलोग्राम चांदी का दाम आज 1000 रुपये उछलकर 1,00,500 रुपये पर है।
इन 5 शहरों में इतना हुआ 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव
लखनऊ में आज 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम
आज लखनऊ में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 8,731 रुपये पर है।
जयपुर में 24 कैरेट का भाव
जयपुर में आज 24 कैरेट का दाम 8,731 रुपये पर है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट का भाव
दिल्ली में आज 24 कैरेट का दाम 8,731 रुपये पर आ गया है।
मुंबई में आज सोने का दाम
आज 8716 रुपये पर मुबंई में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications