Gold Price Today Hyderabad: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है. लेकिन टेंशन तेजी से भाग रही सोने की कीमतों ने टेंशन बढ़ा दी है. क्योंकि 2025 में अब तक सोने का भाव करीब 25% तक उछल चुका है. कीमतों में तेजी का ट्रिगर ग्लोबल है. इसमें अमेरिकी टैरिफ से ट्रेड वॉर, आर्थिक अनिश्चितता समेत डॉलर में उठापटक शामिल हैं. आसान भाषा में कहें तो सुरक्षित निवेश की डिमांड बढ़ने की वजह से सोने में लगातार तेजी बनी हुई है. ऐसे में आज 23 मार्च को किस भाव पर सोना बिक रहा है? तो बता दें कि रविवार को हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने का भाव बिना किसी बदलाव के बिक रहा है.
सराफा बाजार में क्या है सोने का रेट?
देश सराफा बाजार में सोने की कीमतें बिना किसी बदलाव के बिक रहे. यानी कल की कीमतों पर ही सोना बिक रहा है. भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 8,998 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,245 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 6,746 रुपए प्रति ग्राम है. बता दें कि सराफा बाजार में सोने की कीमत 21 मार्च को फिसल गई थी. जबकि 22 मार्च को कीमतें स्थिर रहीं. मार्च में अब तक कीमतें 3.5% से ज्यादा उछल चुकी हैं. इससे पहले फरवरी में सोने का भाव 2.8% बढ़ी थी.
हैदराबाद में सोने का भाव
आज तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोने की कीमतें स्थिर हैं. 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम की कीमत 82300 रुपए पर है. 100 ग्राम भी स्थिर होकर 823000 रुपए में बिक रहा है. इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत भी स्थिर है. 10 ग्राम का रेट 89780 रुपए पर बिक रहा, जबकि 100 ग्राम की कीमत 897800 रुपए है.

22 और 24 कैरेट सोने की तरह 18 कैरेट का भाव भी 23 मार्च को स्थिर हैं. आज 18 कैरेट सोने का रेट 67340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. इसी तरह 100 ग्राम सोने का रेट भी सपाट 673400 रुपए पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की बात करें तो हैदराबाद में चांदी की कीमत आज 110 रुपए प्रति ग्राम और 1,10,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
अन्य प्रमुख शहरों में सोने का भाव
- बेंगलुरु - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,978 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,230 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,734 प्रति ग्राम है.
- इंदौर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,988 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,235 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,738 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,998 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,245 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,746 प्रति ग्राम है.
- कोलकाता - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,978 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,230 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,734 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹8,978 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,230 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹6,734 प्रति ग्राम है.
विदेशी बाजारों में सोने का भाव
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई बना रही, जोकि 2025 में अब तक 16 बार ऑल टाइम हाई लेवल टच कर चुकी है. बीते हफ्ते ही कॉमैक्स पर सोने का भाव पहली बार 3057 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा. हालांकि, शुक्रवार को कीमतों में नरमी दर्ज की गई थी, जिसकी वजह मजबूत डॉलर रहा. हालांकि, सोने का भाव लगातार तीसरी बार वीकली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
