Gold Price Today MCX: सोने और चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही. आज बुधवार को सोने की कीमतों में रिकॉर्ड रैली देखने को मिल रही. घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ गया है. इससे सोने का भाव अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है. दरअसल, टैरिफ टेंशन और कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा. एक्सपर्ट मान रहे हैं कि सोने में बुलरन आगे भी जारी रहेगा.
आज सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का भाव रिकॉर्ड तोड़ दिया है. MCX पर शुरुआती कारोबार में सोने के जून कॉन्ट्रैक्ट ने पहली बार 94573 रुपए का स्तर छुआ, जोकि 10 ग्राम सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है. सोने में शुरुआती कारोबार में 1000 रुपए तक की तेजी दर्ज की गई.
सोने के उलट चांदी की कीमतों में सुस्ती है, जोकि 30 रुपए की मामूली तेजी के साथ 94800 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. चांदी का रिकॉर्ड लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है. कमजोर डॉलर के बूते बुलियन मार्केट में जोश है. डॉलर इंडेक्स 100 की नीचे कारोबार कर रहा, जोकि 99.86 पर फिसल गया है.

विदेशी बाजारों में सोने और चांदी का भाव
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. कमजोर डॉलर और टैरिफ टेंशन के बूते सोने में जोश है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3291 डॉलर प्रति ऑन्स के पास पहुंच गया है. यह रिकॉर्ड लेवल है, जबकि पिछला रिकॉर्ड 3245 डॉलर प्रति ऑन्स का था. बता दें कि सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की कीमतों में 2025 में अब तक करीब 25% तक की तेजी देखने को मिली है. कॉमैक्स पर चांदी की कीमतों में भी हल्की मजबूती है, जोकि 32.34 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
सोने पर एक्सपर्ट का नजरिया
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि पिछले 3 महीने में कॉमैक्स पर सोने का भाव 2600 डॉलर से बढ़कर 3200 डॉलर तक पहुंच गया. इसे टैरिफ वॉर और अनिश्चितताओं का सपोर्ट मिला.
बुलियन मार्केट को सपोर्ट करने वाले फैक्टर्स में डी-डॉलराइजेशन, जियो-पॉलिटिकल टेंशन, आर्थिक अनिश्चितता और ETF खरीदारी हैं. उन्होंने साल के लिए 2340 से 3520 डॉलर प्रति ऑन्स का रेंज दिया है. साथ ही MCX पर सोने के लिए 68000-78700 रुपए प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट बताया है, जबकि 95500-98000 रुपए प्रति 10 ग्राम का रेजिस्टेंस लेवल बताया है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications