Gold Price Today, 29 April:अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोना खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. सोने की कीमतों में आज 29 अप्रैल को तेज गिरावट देखने को मिल रही है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का रेट मंगलवार को गिर गया है. यह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर करीब 700 रुपए तक फिसल गया है. सोने के अलावा चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की जा रही. विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमत गिर गई है. दरअसल, बुलियन मार्केट की नजर अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डेवलपमेंट और आर्थिक आंकड़ों पर है.
आज सोने और चांदी की कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है. MCX पर जून कॉन्ट्रैक्ट का सोना करीब 750 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जोकि 95277 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. सोने का रिकॉर्ड हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी करीब 220 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रही. मई कॉन्ट्रैक्ट 96245 रुपए प्रति किलोग्राम है. इसका ऑल टाइम हाई प्राइस 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत
सोने और चांदी की कीमतों में विदेशी बाजारों में भी करेक्शन देखने को मिल रहा है. ट्रेड वॉर की टेंशन कम होने से सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर सोने का रेट करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 3325 डॉलर प्रति ऑन्स के पास फिसल गया है. चांदी की कीमत भी 33 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे आ गई है. निवेशकों की नजर अब अमेरिकी आंकड़ों पर है, जिससे फेड ब्याज दरों को लेकर क्या फैसला लेगा यह तय होगा.
सोने को लेकर ब्रोकरेज का अनुमान
ब्रोकिंग फर्म वेंचुरा ने कहा कि सोने को लेकर बुलिश नजरिया ही रहेगा. क्योंकि जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने या ग्लोबल इकोनॉमिक कंडीशन खराब होने की स्थिति में सोना भागेगा. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती का भी ट्रिगर सोने में जोश भरने का काम करेगा. ऐसे में सोने की कीमतें अगले अक्षय तृतीया (19 अप्रैल 2026) तक 101000 से 104000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है. कॉमैक्स पर सोना 3600 से 3700 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच सकता है. हालांकि, अगर फेड ने ब्याज दरों में कटौती को आगे के लिए टाला और सेंट्रल बैंकों की ओर से खरीदी थमती है या फिर अमेरिकी इकोनॉमी में अचानक मजबूती दिखती है तब सोने में करेक्शन देखने को मिल सकता है.

वेंचुरा ने कहा कि इन ट्रिगर्स की वजह से कॉमैक्स पर सोने में गिरावट देखने को मिल सकता है. यह 3000 से 2900 डॉलर प्रति ऑन्स तक फिसल सकता है. भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का रेट 90000 से 87000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल सकता है. मौजूदा समय से दिसंबर 2025 तक सोने में तेज एक्शन की स्थिति बरकरार रहेगी. ऐसी स्थिति में सोने का रेट भारत में 86000 से 96000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है. विदेशी में सोना 2900 से 3300 डॉलर प्रति ऑन्स के बीच रह सकता है.
कब है अक्षय तृतीया?
देशभर में इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा. पूजा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. हालांकि, अक्षय तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरु हो जाएगा, जोकि 30 अप्रैल शाम 2 बजकर 12 मिनट तक चलेगा. अगले साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications