Gold Price Today, 30 April: आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है, जिसे धूमधाम से मनाया जा रहा. इस अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. अच्छी बात यह है कि इस मौके पर सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही. घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमतों में तेज करेक्शन देखने को मिल रहा. दरअसल, ट्रेड टेंशन कम होने की वजह से सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी के रेट फिसल गए हैं.
आज क्या है सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही. MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 450 रुपए गिर गया है, जोकि 95160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा. शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 95090 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया था, जबकि 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई रेट 99358 रुपए है. इस लिहाज से सोना अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 4268 रुपए सस्ता मिल रहा है.
वायदा बाजार में सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी कमजोरी दर्ज की जा रही. सिल्वर का मई कॉन्ट्रैक्ट करीब 800 रुपए की गिरावट के साथ 96054 रुपए प्रति किलोग्राम पर फिसल गई है. कारोबारी सेशन में एक किलोग्राम का रेट 96030 रुपए तक फिसली. बता दें कि चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

अक्षय तृतीया पूजा मुहूर्त
देशभर में इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 को मनाया जा रहा. पूजा मुहूर्त सुबह 5 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है. हालांकि, अक्षय तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट से शुरु हो गया है, जोकि 30 अप्रैल शाम 2 बजकर 12 मिनट तक चलेगा. बता दें कि अगले साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा.
सोने ने दिखाई जोरदार रैली
अक्षय तृतीया के मौके पर सोने की कीमतों में आज बुधवार को जरूर कमजोरी देखने को मिल रही, लेकिन बीते एक साल में सोने में तगड़ी कमाई कराई है. इस दौरान सोने का भाव 32% से ज्यादा उछला है. इससे पहले 2020 में सोने का रेट 47% से ज्यादा की रैली दिखा चुका है. बीते एक साल में सोने के मुकाबले चांदी ने अंडरपरफॉर्म किया है. चांदी 16% उछली. 2021 में चांदी की कीमत 69% तक उछली थी.
अक्षय तृतीया पर सोने पर स्ट्रैटेजी
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि इस अक्षय तृतीया सोने में शुभलाभ के लिए खरीदारी करें, लेकिन चांदी को तगड़े रिटर्न के लिए पिक करें. पिछले एक साल में सोने ने 32% का दमदार रिटर्न दिया है. इसकी वजह रूस-यूक्रेन, ईरान-यूएस और ट्रेड या टैरिफ वॉर रहे, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला. लेकिन अब रूस और यूक्रेन के बीच तनाव कम होता जा रहा है. इसके अलावा बातचीत के चलते टैरिफ टेंशन भी कम हो रहा. यही वजह है कि सोने की कीमतें 86000 से 87000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक के लेवल तक जा सकती हैं.
उन्होंने कहा कि दमदार रिटर्न के लिए निवेशकों को चांदी की तरफ जाना चाहिए, जोकि मौजूदा लेवल 30% तक की तेजी के लिए तैयार है. यानी एक किलोग्राम चांदी की कीमत 125000 से 130000 रुपए तक पहुंच सकती है. इसको दमदार इंडस्ट्रियल डिमांड और मार्केट फंडामेंटल का सपोर्ट मिल सकता है.
More From GoodReturns

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट



Click it and Unblock the Notifications
