Sone Ka Bhav Lucknow: छठ पूजा से पहले सोने का भाव आज लखनऊ में गिर गया है। वहीं, चांदी भी आज गिर गई है। ऐसे में अगर आज आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए फटाफट आपको सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट बताते हैं।

लखनऊ में आज 22 कैरेट सोने का भाव (Gold Price in Lucknow Today)
आज लखनऊ में सोने का दाम लुढ़क गया है। आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत में 100 रुपये कि गिरावट के साथ कीमत 73,700 रुपये हो गई है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड के 100 ग्राम की कीमत आज 1000 रुपये गिरकर 7,37,000 रुपये है।
लखनऊ में आज 24 कैरेट सोने का रेट
इसके अलावा लखनऊ में आज 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का रेट 160 रुपये घटकर 80,390 रुपये है। 24 कैरेट सोने के 100 ग्राम की कीमत आज 1600 रुपये गिरकर 8,03,900 रुपये हो गई है।
आज 18 कैरेट सोने की कीमत 80 रुपये गिरकर 60,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का रेट 800 रुपये घटकर 6,03,000 रुपये है।
लखनऊ में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today Lucknow)
आज लखनऊ में चांदी की कीमत में भी गिरावट आ गई है। आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1000 रुपये की गिरावट है जिसके बाद कीमत 96,000 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का भाव 100 रुपये गिरकर 9600 रुपये पर है।
लखनऊ में पिछले 10 दिनों में 22k प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव (Gold Price lucknow 22K)
आज 5 नवंबर को सोने के रेट में गिरावट आई है। 3 और 4 नवंबर को सोने का रेट लखनऊ स्थिर रहा था। लखनऊ में 1 नवंबर को 70 रुपये की गिरावट और 2 नवंबर को 20 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। 31 अक्टूबर को 15 रुपये की बढ़त, इससे पहले 30 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को सोने का भाव में तेजी देखी गई। 28 अक्टूबर को सोना सस्ता हो गया था। 27 अक्टूबर को 22k सोने के रेट में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, 26 को सोने में तेजी दर्ज की गई थी। इससे पहले 25 अक्टूबर को भी सोने के दाम में तेजी देखी गई थी। वहीं, सोने की कीमत में 24 अक्टूबर को गिरावट आई थी। 23 अक्टूबर को रिकॉर्ड तेजी दर्ज की गई। 22 अक्टूबर को कोई भी बदलाव नहीं हुआ था।
लखनऊ में पिछले 10 दिनों में भारत में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव (Silver price today in lucknow)
आज 5 नवंबर को चांदी की कीमत में 1000 रुपये की गिरावट है। लखनऊ में 4 नवंबर को चांदी की कीमत नहीं बदली थी। 2 और 3 नवंबर को भी चांदी का रेट लखनऊ में नहीं बदला। इससे पहले 1 नवंबर को 3000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। जबकि दिवाली पर कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था इससे पहले लगातार दो दिन चांदी की कीमत बढ़ी थी। 27 और 28 अक्टूबर को चांदी की कीमत में कल कोई बदलाव नहीं हुआ था। 26 अक्टूबर को भी चांदी के दाम में बदलाव नहीं हुआ था। 25 अक्टूबर को 4000 रुपये की गिरवट दर्ज की गई है। वहीं, 24 अक्टूबर को 2000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। 23 अक्टूबर को भी तेजी दर्ज की गई थी।


Click it and Unblock the Notifications