Sona Chandi ka Bhav: लगातार तीन दिनों तक सोने के दाम में गिरावट के बाद आज भारत में सोने की कीमतें बढ़ी हैं।
भारत में 22 कैरेट की कीमत 400 रुपये बढ़कर 67,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि 100 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड 4000 रुपये महंगी होकर 6,71,500 रुपये हो गई।

भारत में गोल्ड का लेटेस्ट रेट (Gold Rate Today)
भारत में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम की कीमत 430 रुपये बढ़कर 73,250 रुपये हो गईं और 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमतें 4,300 रुपये बढ़कर 7,32,500 रुपये हो गईं। गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 8700 रुपये तक बढ़ गई हैं।
दूसरी ओर, भारत में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज 320 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 54,940 और 100 ग्राम 18 कैरेट गोल्ड की कीमतें 3,200 रुपये बढ़कर 5,49,400 रुपये हो गई।
भारत में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
इस बीच, भारत में चांदी की कीमत आज महंगी हो गईं क्योंकि 1 किलोग्राम चांदी की कीमतें 400 रुपये बढ़कर 87,600 रुपये हो गईं। भारत में 100 ग्राम चांदी की कीमतें आज 40 रुपये की उछाल के बाद 8760 रुपये हुई।
मंगलवार को 1% उछाल के बाद, स्पॉट गोल्ड 0314 GMT के हिसाब से 2,359.02 डॉलर प्रति औंस पर कायम रहा, जो कि 5 डॉलर के सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था।
रॉयटर्स के अनुसार, अमेरिकी सोना वायदा 0.2% बढ़कर 2,364.60 डॉलर हो गया। रॉयटर्स पोल के डेटा से पता चलता है कि अप्रैल में मुख्य मुद्रास्फीति महीने-दर-महीने 0.3% बढ़ी है, जो पिछले महीने 0.4% से कम है।
भारत में पिछले 10 दिनों में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
आज सोने की कीमत में 400 रुपये की तेजी आई है। वहीं, 14 अप्रैल को 400 रुपये की गिरावट आई थी। 13 मई को 100 रुपये की गिरावट रही थी और 11 मई को 300 रुपये की गिरावट रही थी। 10 मई (अक्षय तृतीया) को 1400 रुपये की तेजी से उछाल आया, 100 रुपये की गिरावट आई।
वहीं, 9 मई को, 8 मई को फिर 100 रुपये की गिरावट हुई, 7 मई को 300 रुपये की बढ़ोतरी हुई और 6 मई को 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के प्रमुख अनुज गुप्ता ने 3 दिनों की गिरावट के बाद आज अचानक उछाल पर कमेंट किया कि कल दिए गए अपने भाषण में यूएस फेड चेयरमैन के अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक दृष्टिकोण के बाद आज सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। इससे तेजी आई है। यूएस फेड रेट में कटौती की चर्चा है, जिससे आज सोने की कीमतों में तेजी आ रही है।
पिछले 10 दिनों में भारत में 1 किलो चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव
चांदी की कीमतों में आज 400 रुपये की तेजी है वहीं, 14 मई को 700 रुपये की तेजी थी। 500 रुपये की गिरावट रही और 11 मई को 700 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी।
इससे पहले 11 मई को 2500 रुपये का उछाल था और 200 रुपये का उछाल रहा। वहीं, 8 मई को रेट अपरिवर्तित रहे, 7 मई को 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई। 6 मई को 1000 रुपये की बढ़ोतरी थी, 5 मई 2024 को स्थिर रही।
15 मई 2024 को भारत के 5 प्रमुख महानगरों में सोने की कीमतें-
सोने की कीमत चेन्नई में-
चेन्नई में आज 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपये है।
गोल्ड की कीमत मुंबई में-
आपको बता दें कि 15 मई को मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपये है।
गोल्ड की कीमत दिल्ली में-
15 मई को दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,300 रुपये है।
सोने की कीमत कोलकाता में-
15 मई 2024 को कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड के 10 ग्राम की कीमत 67,150 रुपये है।
सोने की कीमत केरल में-
केरल में 15 मई को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपये है।
गोल्ड की कीमत बैंगलोर में-
15 मई को बैंगलोर में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपये है।
More From GoodReturns

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications