Akshaya Tritiya Sone ka Rate : आपकी जानकारी के लिए बता दें आज बुलियन मार्केट में गुरुवार को तेज रफ्तार से सोने का कारोबार देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपनी बात को स्पष्ट करेगा, वहीं अगर हम गौर करें तो इसका सीधा असर बुलियन समेत कई दूसरे बाजारों पर भी देखने को मिलेगा।
फिलहाल, महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगा। वायदा बाजार में तेज रफ्तार की वजह वैश्विक संकेत हैं क्योंकि कॉमैक्स पर भी गोल्ड और सिल्वर में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है।

MCX पर सोने की कीमत
सोने की कीमतों में अक्षय तृतीया के दिन तेजी देखने को मिल रही है। वायदा बाजार में सोने का भाव चढ़ गया है। MCX पर सोने का 5 जून का कॉन्ट्रैक्ट करीब 500 रुपए की उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 72100 रुपए के पार निकल गया है। सिर्फ यही नहीं, जबकि ऑल टाइम हाई 73958 रुपए प्रति 10 ग्राम है।
MCX पर चांदी की कीमत
आपको बता दें कि चांदी के भाव में उछाल देखने को मिल रहा है। MCX पर सिल्वर का 5 जुलाई का कॉन्ट्रैक्ट करीब 600 रुपए की मजबूती के साथ 85076 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की चमक बढ़ी
यही नहीं, घरेलू बाजारों के अलावा ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है। अमेरिकी मैक्रो इकोनॉमिक डाटा के चलते कॉमैक्स पर सोने का भाव चढ़ गया है और सुबह कॉमैक्स पर सोने 2,335.04 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा।
दरअसल, बुलियन मार्केट में अमेरिकी जॉब डेटा से जोश देखने को मिल रहा। कमजोर आंकड़ों से जून पॉलिसी में ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
सोने में इंवेस्ट करने की उम्मीद बढ़ी
आपको बता दें कि कल सोने की कीमत में किसी भी गिरावट को शानदार खरीदारी के अवसर के रूप में देखा जा रहा था लेकिन आज बढ़ती कीमतों के कारण अक्षय तृतीया के दिन सोने में इंवेस्ट करने की उम्मीद है। वहीं कल की बात करें तो भारत में 22k सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 66,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1000 रुपये गिरकर 6,61,500 रुपये हुई थी।
इस बीच, 9 मई को देश में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 110 रुपये घटकर 72,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 100 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 1100 रुपये घटकर 7,21,600 रुपये हुई थी।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
