Gold Silver Price Today : इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोने का दाम 62816 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस पर 62241 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह आज गोल्ड 224 रुपए प्रति दस ग्राम उछाल के साथ बंद हुआ है। वहीं आज सुबह सोने का दाम 62592 रुपए के स्तर पर खुला था। वहीं सुबह से शाम तक के समय में 224 रुपये की उछाल साथ बंद हुआ।
इस समय सोने पर अगर हम नजर डालें तो गोल्ड अपने ऑलटाइम हाई से करीब 860 रुपए प्रति ग्राम सस्ता बिक रहा है। गोल्ड ने ऑलटाइम हाई 28 दिसंबर में बनाया था। उस दिन सोने की कीमत 63452 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर था।

वहीं आपकि जानकारी के लिए बता दे आज चांदी का भाव 69898 रुपए प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। वहीं पिछले कारोबारी दिवस पर नजर डालें तो 69312 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत सुबह 69977 रुपए के स्तर पर खुला था। इस तरह शाम को चांदी का भाव 79 रुपए गिरावट के साथ बंद हुआ है। चांदी इस समय भी अपने ऑलटाइम हाई से 6957 रुपए नीचे ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76934 रुपए का 30 नवंबर 2023 को बनाया था।
आज अगर आप सोने की खरीदारी के बारे इरादा बना रहे हैं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें आज सोने के दाम में तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली समेत देश के बाकी शहरों में भी गोल्ड प्राइस में उछाल देखने को मिल रहा है। सोने के भाव में लगातार दो तीन दिनों से सोने के रेट में निरंतर फेरबदल देखने को मिल रहा है। जब भी आप गोल्ड के आभूषणों की खरीदारी करें तो सबसे पहले सोने के दाम और गोल्ड की शुद्धता की जांच अवश्य करें, क्योंकि गोल्ड एक किमती धातु है।
जानिए शाम को किस भाव में हो रहा अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड का कारोबार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड शाम को तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार गोल्ड का कारोबार 12.11 डॉलर की तेजी के साथ 2,056.38 डॉलर प्रति औंस के रेट पर ट्रेड हो रहा है। वहीं इसके अलावा चांदी का कारोबार 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 22.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड हो रहा है।
कुछ महानगरों में सोने के दाम
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड प्राइस 58050 रुपए और 24 कैरेट 63310 रुपये प्रति 10 ग्राम है
कोलकाता में 22 कैरेट गोल्ड प्राइस 57900 रुपए और 24 कैरेट 63160 रुपये प्रति 10 ग्राम है
चेन्नई में 22 कैरेट गोल्ड प्राइस 58400 रुपए और 24 कैरेट 63710 रुपये प्रति 10 ग्राम है
मुंबई में 22 कैरेट गोल्ड प्राइस 57900 रुपए और 24 कैरेट 63160 रुपये प्रति 10 ग्राम है


Click it and Unblock the Notifications