Gold Price Today Hyderabad: सोने और चांदी की कीमतों में आज मंगलवार को एक्शन देखने को मिल रहा. सराफा बाजार में सोने का भाव 27 मई को बढ़ गया है. 10 ग्राम का रेट्स में करीब 600 रुपए तक की बढ़त दर्ज की जा रही. हालांकि, वायदा बाजार में सोने और चांदी के रेट्स में गिरावट है, जिस पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर है. क्योंकि यूरोपियन यूनियन यानी EU पर अमेरिकी टैरिफ को आगे 9 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. इसका असर कॉमैक्स पर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा. दोनों ही मेटल्स के भाव गिर गए हैं.
आज सोने और चांदी के रेट्स
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सराफा बाजार में सोने की कीमत बढ़ गई है. आज 24 कैरेट सोने की कीमत 9,813 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,995 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,360 रुपए प्रति ग्राम है. आज 111 रुपए प्रति ग्राम और 1,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम है.
22, 24 और 18 कैरेट सोने का भाव
हैदराबाद के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 490 रुपए महंगा होकर 98130 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है, जोकि सोमवार को 97640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. 100 ग्राम का भाव 4900 रुपए चढ़कर 981300 रुपए पर बिक रहा है. 22 कैरेट सोने का रेट भी 450 रुपए महंगा हो गया है, जोकि 89950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. इसका 100 ग्राम का रेट 4500 रुपए उछलकर 899500 रुपए पर बिक रहा है.
22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों के अलावा 18 कैरेट सोने का रेट भी चढ़ गया है. हैदराबाद के सराफा बाजार में यह 370 रुपए उछल गया है, जोकि 73600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. यह कल 73230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. 100 ग्राम की कीमत भी 3700 रुपए की मजबूती के साथ 736000 रुपए पर बिक रहा है.

वायदा बाजार में सोने का रेट
कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर घरेलू वायदा बाजार पर भी देखने को मिल रहा. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के रेट्स फिसल गए हैं. MCX पर सोने का जून कॉन्ट्रैक्ट करीब 450 रुपए गिरकर 95500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. हालांकि, इसका ऑल टाइम हाई 99358 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमत भी MCX पर फिसल गई. जुलाई कॉन्ट्रैक्ट का रेट 400 रुपए गिरकर 97600 रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे फिसल गई है. इसका रिकॉर्ड हाई रेट 103704 रुपए प्रति किलोग्राम है.
सोने पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि हफ्ते के शुरुआत से ही सोने की कीमतें स्थिर हैं, जिसकी वजह यूएस और यूके मार्केट का बंद होना रहा. हालांकि, आज शुरुआती कारोबार में कीमतों में करेक्शन दर्ज किया जा रहा. क्योंकि यूरोपियन यूनियन और यूएस के बीच ट्रेड एग्रीमेंट के लिए 9 जुलाई को डेडलाइन फिक्स किया है. इससे पहले ट्रंप ने EU पर 50% टैरिफ को 9 जुलाई तक के लिए आगे खिसकाने का ऐलान किया था. इससे सेफ हेवन खरीदारी कम हुई और निवेशक सोने को लेकर सतर्क हैं. हालांकि, हॉन्गकॉन्ग के जरिए चीन की गोल्ड इंपोर्ट अप्रैल में भी बढ़ा है. अब मार्केट नजर यूएस ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स और कंज्युमर कॉन्फिडेंस डाटा पर है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
