Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज बुधवार को राहत देखने को मिल रही. सोने और चांदी (Gold Silver Price) दोनों की कीमतों में करेक्शन है. वैलेंटाइन वीक (Gold Price in Valentine Week) में सोने की कीमतों में ऊपरी स्तरों से गिरावट देखने को मिल रही. वायदा बाजार में 12 फरवरी को सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे. दोनों रिकॉर्ड हाई से नीचे फिसल गया. घरेलू बाजारों के साथ विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतें गिर गई हैं. इससे पहले ट्रेड वॉर (Trade War) की आशंका से दोनों की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिली. नतीजनत, कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई.
घरेलू बाजारों में सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX Gold Price) पर सोने का भाव गिर गया है. अप्रैल वायदा का सोना 680 रुपए गिर गया है. इस लिहाज से सोने का रेट 84840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है, जोकि मंगलवार को पहली बार 86360 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. यह सोने का ऑल टाइम हाई लेवल है.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखने को मिल रहा. एमसीएक्स पर चांदी (MCX Silver Price) की कीमतें शुरुआती कारोबार में करीब 500 रुपए तक फिसल गई है. यह 94060 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही, जिसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

क्यों टूट रहा सोने और चांदी का भाव?
सोने में रिकॉर्ड हाई के बाद प्रॉफिटबुकिंग (Profit Booking in Gold) देखने को मिल रहा. हालांकि, बुलियन मार्केट का ट्रेंड अभी भी बुलिश है. क्योंकि निवेशकों के बीच ट्रेड वॉर का डर अभी भी बना हुआ है. इसकी वजह अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump Tariff) की नई टैरिफ है. अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि जल्द ही फार्मास्युटिकल्स के इंपोर्ट पर भी टैरिफ बढ़ाया जा सकता है.
गोल्ड पर ब्रोकरेज का नजरिया
ब्रोकरेज फर्म मिरे एसेट ने कहा कि हम आगे के लिए सोने (Brokerage view on Gold Price) पर बुलिश हैं. यानी पॉजिटिव नजरिया रखते हैं. डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाना सोने के लिए पॉजिटिव ट्रिगर है. यही वजह है कि लंदन के मुकाबले कॉमैक्स पर सोने में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही. क्योंकि ट्रेडर्स को डर है कि ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) सोने के इंपोर्ट भी टैरिफ लगा सकता है. उन्हें ट्रेड वॉर (Trade War Impact on Gold) के चलते पॉलिटिकल और इकोनॉमिक फॉलआउट की टेंशन है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि सोने की कीमतों में निकट अवधि में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. ऐसे में हम बेहतर मौके के इंतजार में हैं जब फ्रेश पोजिशन ली जा सके.
विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों (COMEX Gold Silver) में कमजोरी देखने को मिल रही है. दोनों में ऊपरी स्तरों से प्रॉफिटबुकिंग दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सोने (Gold Price) का भाव 0.64% की गिरावट के साथ 2913 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. चांदी (Silver Price) भी 0.21% की गिरावट के साथ 32.26 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
