Akshaya Tritiya Sone ka Rate : आपकी जानकारी के लिए बता दें आज बुलियन मार्केट में गुरुवार को धीमी रफ्तार से सोने का कारोबार देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के भाव सपाट हैं।
वायदा बाजार में धीमी रफ्तार की वजह वैश्विक संकेत हैं. क्योंकि कॉमैक्स पर भी गोल्ड और सिल्वर में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है. बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपनी बात को स्पष्ट करेगा, वहीं अगर हम गौर करें तो इसका सीधा असर बुलियन समेत कई दूसरे बाजारों पर भी देखने को मिलेगा. फिलहाल, महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगा।

MCX पर कितनी है सोने की कीमत
इस समय अगर देखें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज गोल्ड प्राइस 71100 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:40 बजे तक एमसीएक्स गोल्ड 17 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
MCX पर कितनी है चांदी की कीमत
आज एमसीएक्स पर चांदी 83,213 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:40 तक एमसीएक्स चांदी 219 रुपए की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर सोने का भाव
इस समय अगर हम नजर डालें तो अंतर राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड प्राइस की तो यह 9:45 मिनट तक 2,313.45 डॉलर रही है। इसमें 4.47 डॉलर की तेजी देखने को मिली है। यह 0.19 परसेंट के करीब की तेजी थी। इस समय तक सोने की कीमत सपाट थी और इनमें मामूली सा उछाल देखने को मिला है।
International स्तर पर चांदी का भाव
इस समय अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सिल्वर प्राइस यह 9:45 मिनट तक 27.49 डॉलर रही है। इसमें 0.18 डॉलर उछाल दर्ज किया गया है। यह 0.64 परसेंट के आस पास की तेजी थी।
सर्राफ़ा बाजार में गोल्ड प्राइस
9 मई गुरुवार को अगर हम दिल्ली के सर्राफ़ा बाजार में 24 कैरट सोने के दाम को देखें तो आज 72310 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं 22 कैरट सोने की बात करें तो आज 22 कैरट सोने का भाव 66300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। इस समय सोने और चांदी के भाव में निरंतर फेरबदल देखने को मिल रहा है।
वैश्विक स्तर पर इजराइल और ईरान युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। निवेशक सोने में निवेश करने से पहले हर पहलू से इसकि जांच पड़ताल करता है ऐसे करने इसके लिए बेहतर भी हो सकता है।
IBJA के अनुसार सोने का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज सोने का दाम 71624 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला है। वहीं एक दिन पहले 71645 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस तरह आज सोना 21 रुपए प्रति दस ग्राम मामूली सी कमीं के साथ खुला है।
वहीं आज सुबह चांदी का दाम 82296 रुपए के स्तर पर खुला था। वहीं एक दिन पहले 81542 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ था। इस तरह आज चांदी 752 रुपए के उछाल के साथ कारोबार कर रही है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
