Gold Price Today: बुलियन मार्केट में आज यानी सप्ताह के शुरुआती दिन सोमवार को सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है।
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर गोल्ड के प्राइस लुढ़कते दिख रहे हैं, वायदा बाजार में सुस्ती की वजह ग्लोबल संकेत हैं, क्योंकि कॉमैक्स पर भी सोने और चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है. दरअसल, ट्रेडर्स की नजर अमेरिकी सेंट्रल बैंक पर है, बता दें कि जून पॉलिसी में US FED ब्याज दरों पर अपना निर्णय जारी करेगा. इसका सीधा असर बुलियन समेत अन्य बाजारों पर भी होगा, फिलहाल महंगाई दर जून पॉलिसी में फेड के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेगा।

MCX पर क्या है सोने का भाव
अगर हम बात करें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स की तो यहां पर आज सोने का दाम 72386 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स सोना 341 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। MCX पर भी उतार चढ़ाव लगा हुआ है।
MCX पर चांदी का भाव
आज एमसीएक्स पर चांदी 84609 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सुबह 9:30 बजे तक एमसीएक्स चांदी 301 रुपए की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
International स्तर पर गोल्ड प्राइस
अगर हम बात करें अंतर राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमत की तो यह 9:30 तक 2,356.69 डॉलर रही है। इसमें 3.61 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.15 परसेंट के आस पास की गिरावट थी। इस समय तक सोने की कीमत में थोड़ी बहुत गिरावट और तेजी देखने को मिल रही है।
International स्तर पर सिल्वर प्राइस
इस समय अंतर राष्ट्रीय स्तर पर चांदी का भाव यह 9:30 मिनट तक 28.1 डॉलर रही है। इसमें 0.07 डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। यह 0.25 परसेंट के आस पास की गिरावट थी।
सर्राफ़ा बाजार में सोने के दाम
आज यानी हफ्ते के शुरुआती दिन सोमवार को सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है, दिल्ली सर्राफ़ा बाजार में 24 कैरट सोने के भाव 73380 रुपए प्रति 10 ग्राम है वहीं अगर 22 कैरट गोल्ड की बात करें तो इसके दाम 67300 रुपए प्रति 10 ग्राम है। सोने और चांदी के भाव में निरंतर फेरबदल बना हुआ है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजराइल और इराक युद्ध का असर भी गोल्ड के कारोबार पर पड़ता दिख रहा है। इस समय निवेशक गोल्ड में इन्वेस्ट करने से पहले विश्व के गोल्ड बाजार पर अपनी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि गोल्ड अपने आप में एक किमती धातु है।
IBJA के अनुसार सोने का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज गोल्ड गिरावट के साथ के कारोबार कर रहा है आज 72490 रुपए के स्तर पर खुला वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह में 73008 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ था।
IBJA के अनुसार चांदी का कारोबार
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी गिरावट के साथ के कारोबार कर रही है आज यानी 83265 रुपए के स्तर पर खुली है, वहीं पिछले कारोबारी सप्ताह में 84215 रुपए की तेजी के साथ बंद हुई थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
