Sona Chandi ka Dam Aaj Ka: इस समय सोना रोज अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नए रिकॉर्ड बना रहा है। कल मार्केट खुलने के वक्त और बंद होने के वक्त दोनों समय सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर रहा। वहीं आज का कारोबार शुरू होने पर सोने में एक और ऑल टाइम हाई बेंचमार्क सेट कर दिया है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक आज मार्केट खुलने पर गोल्ड 71,507 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। यह सोने का ऑल टाइम हाई रेट है।
आज मार्केट खुलने के बाद सोने का दाम शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले काफी ज्यादा तेज है। कल बाजार बंद होने पर भी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 71,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

आज मार्केट खुलने के बाद 14 से लेकर 24 कैरट तक हर तरह की सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
जानिए कितने कैरेट सोने के क्या है प्राइस
24 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात करते हैं 99.9 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की तो इसकी कीमत 71,507 प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं शुक्रवार को बाजार बंद होने तक यह 71,279 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
वहीं 99.5 प्रतिशत की शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71,221 रुपए प्रति 10 ग्राम की रही है।
22 कैरेट सोने के दाम
आज मार्केट खुलने पर 22 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 65,500 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। वहीं शुक्रवार को इसकी क्लोजिंग प्राइस 65,292 रुपए प्रति 10 ग्राम की थी।
18 कैरेट सोने की कीमत
अगर बात की जाए 18 कैरेट 10 ग्राम सोने की तो यह 53,630 रुपए स्तर पर कारोबार कर रहा है। वही शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय यह 53,459 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
14 कैरेट सोने की कीमत
आज मार्केट खुलने पर 14 कैरेट की शुद्धता वाला सोना 41,832 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं शुक्रवार को जब बाजार बंद हुआ था तो यह 41,698 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था।
जानें क्या रहा चांदी का हाल
तेजी के मामले में चांदी भी सोने से कुछ काम नहीं है। आज बाजार खुलने पर चांदी 81,700 रुपए रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं शुक्रवार को जब मार्केट की क्लोजिंग हुई थी तो उसे समय चांदी 81,496 प्रति किलोग्राम के दर पर कारोबार कर रही थी।
इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड प्राइस
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की बात करें तो आज 1:19 तक इसकी कीमत में 15.03 अमेरिकी डॉलर की तेजी देखने को मिली है, जो की 0.64 प्रतिशत का उछाल है। इसके साथ ही सोने की कीमत बढ़ाकर 2353.8 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच चुकी हैं।
एमसीएक्स गोल्ड रेट
अगर हम बात कर रहे हैं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तो इसमें सोने के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स में आज दोपहर 1:20 तक सोने की कीमत 71,409 रुपए के स्तर पर रही। यह एमसीएक्स गोल्ड की प्राइस में 497 रुपए की तेजी है और 0.70 प्रतिशत का उछाल है।
एमसीएक्स सिल्वर प्राइस
एमसीएक्स में सिल्वर 82,388 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसमें 513 रुपए की तेजी दर्ज की गई है, जो 0.70 प्रतिशत का सकारात्मक बदलाव है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
