Gold Rate Today, 9 July: सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा. अमेरिकी टैरिफ की डेडलाइन बढ़ने और उससे जुड़े ताजा अपडेट का असर बुलियन मार्केट पर दिख रहा है. वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की जा रही. ग्लोबल मार्केट में भी डॉलर इंडेक्स की मजबूती के चलते सोने की कीमतें 1 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसल गई हैं.
आज सोने और चांदी का रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज किया जा रहा है. MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 260 रुपए की कमजोरी के साथ 96200 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 101078 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की तरह सिल्वर में भी करेक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सितंबर कॉन्ट्रैक्ट करीब 170 रुपए की गिरावट के साथ 107820 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका रिकॉर्ड लेवल 111000 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी का भाव
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर मंगलवार को कमजोरी के बाद आज भी गिरावट देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर गोल्ड फ्यूचर्स करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है, जोकि 3300 डॉलर प्रति ऑन्स के लेवल पर आ गया है. हालांकि, चांदी की कीमतों में कॉमैक्स पर मजबूती दर्ज की जा रही है. कॉमैक्स पर सिल्वर फ्यूचर्स मामूली बढ़त के साथ 37 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट नजरिया
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि आज 9 जुलाई को कॉमैक्स पर सोने का रेट स्थिर है. जबकि मंगलवार को कीमतों में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. दरअसल, नए ट्रेड रिस्क और रेट कट का फैक्टर कीमतों पर असर डाल रहे. क्योंकि अमेरिकी जॉब डाटा थोड़ कमजोर रहे, जिससे दरों में कटौती की संभावना बढ़ रही. हालांकि, टैरिफ की वजह से महंगाई बढ़ सकती है, जिससे आगे फेड की ओर से दरों में कटौती सीमित रहे. डॉलर टर्म में FY25 में सोना 41 फीसदी उछल चुका है.
More From GoodReturns

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
