Gold Price Today, Hyderabad: सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा. सोने के रेट्स में लगातार दूसरे दिन कमजोरी दर्ज की जा रही. आज सोमवार को भी सोना सस्ता मिल रहा है. सराफा बाजार के अलावा वायदा बाजार में भी सोने और चांदी के रेट्स गिर गए हैं. कीमतों में गिरावट की वजह दमदार अमेरिकी जॉब डेटा है, जिससे ब्याज दरें घटने की संभावना और बढ़ गई है. इससे गोल्ड के कीमतों पर दबाव दिख रहा है.
सराफा बाजार में सोने का रेट
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज यानी 9 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 9,769 रुपए प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 8,955 रुपए प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 7,327 रुपए प्रति ग्राम है. साथ ही शहर के सराफा बाजार में चांदी की कीमत भी फिसलकर 117 रुपए प्रति ग्राम और 1,17,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव
हैदराबाद के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 280 रुपए फिसल गई है, जोकि 97690 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. यह 97970 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. इसी तरह 100 ग्राम की कीमत भी 2800 रुपए टूटकर 976900 रुपए पर बिक रहा है. 22 कैरेट सोने का रेट भी 250 रुपए गिर गया है. यह 89800 रुपए से फिसलकर 89550 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. 100 ग्राम की कीमत भी 2500 रुपए चढ़कर 895500 रुपए पर बिक रहा है.

22 और 24 कैरेट सोने की तरह 18 कैरेट की कीमत भी 210 रुपए गिर गई है. यह 73270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा, जोकि कल 73480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था. 100 ग्राम की कीमत भी 2100 रुपए फिसलकर 732700 रुपए पर बिक रहा है.
5 अन्य प्रमुख शहरों में सोने का रेट
- बेंगलुरु - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,769 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,955 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,327 प्रति ग्राम है.
- भोपाल - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,774 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,960 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,331 प्रति ग्राम है.
- चेन्नई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,769 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,955 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,365 प्रति ग्राम है.
- जयपुर - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,784 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,970 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,339 प्रति ग्राम है.
- मुंबई - आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,769 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,955 प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत ₹7,327 प्रति ग्राम है.
वायदा बाजार में सोना-चांदी
सराफा बाजार के अलावा वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज किया जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 533 रुपए फिसलकर 96503 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा. शुरुआती कारोबार में 10 ग्राम का रेट 96860 रुपए था. हालांकि, चांदी की कीमतों में 50 रुपए की मामूली बढ़त दर्ज की जा रही, जोकि 105509 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.
कॉमैक्स पर सोना फिसला
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में कमजोरी दर्ज की जा रही है. दमदार जॉब डेटा के चलते कीमतों पर दबाव है, क्योंकि आंकड़ों के चलते आगे अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड ब्याज दरों में कटौती कर सकता है. सोना फिलहाल कॉमैक्स पर 3330 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. हालांकि, चांदी एक चौथाई फीसदी की मजबूती के साथ 36 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गया है.
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया बताते हैं कि आने वाले दिनों में लंदन में चीन और अमेरिकी के बीच ट्रेड टैरिफ को लेकर चर्चा होने वाली है. साथ ही दमदार जॉब डेटा से नियर-टर्म में फेड ब्याज दरों को घटा सकता है. हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ता तनाव सोने के लिए सपोर्टिव हो सकते हैं. लेकिन निवेशकों का फोकस यूएस और चीन के बीच ट्रेड बातचीत पर है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज का सोने का भाव: 24 जुलाई को क्या स्थिर हैं दाम? जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा अपडेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications