Gold Price Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 7 अप्रैल को कोहराम मचा हुआ है. टैरिफ वॉर की वजह से ग्लोबल मार्केट में भी भयंकर बिकवाली दर्ज की जा रही. इक्विटी मार्केट में तेज करेक्शन के बीच बुलियन मार्केट में भी एक्शन देखने को मिल रहा. वायदा बाजार में सोमवार को सोने में सपाट कारोबार और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी के रेट्स में तूफानी तेजी है.
आज सोने और चांदी की कीमतें
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतें अपडेट हो गई हैं. सुबह 9 बजे दोनों में कारोबार शुरू हो गया. MCX पर सोने का जून वायदा सपाट कारोबार कर रहा, जोकि 88070 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. हालांकि, इसका ऑल टाइम हाई 91423 रुपए प्रति 10 ग्राम है. चांदी की कीमतों में तो तूफानी तेजी दर्ज की जा रही है. चांदी का मई वायदा करीब 1300 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रही है, जोकि 88475 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इसका रिकॉर्ड लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

ग्लोबल मार्केट में सोने का रेट
ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिल रहा. कॉमैक्स पर सोने का भाव हल्की मजबूती के साथ 3043 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले शुक्रवार को सोने में 3% की कमजोरी दर्ज की गई थी. इससे हफ्ते की शुरुआती बढ़त गंवा दी थी. दरअसल, बाजारों में चौतरफा बिकवाली को कवर करने के लिए सोने में बिकवाली की थी. जबकि गुरुवार को सोने का भाव कॉमैक्स पर पहली बार 3167 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंच था. चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी है, जोकि करीब 3% की मजबूती के साथ 30 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
