Gold Price Today: बुलियन मार्केट में जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा. घरेलू वायदा बाजारों में आज 6 मार्च को भी तेजी देखने को मिल रही. सोने की कीमतों में गुरुवार को बढ़त दर्ज किया जा रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमतों में उछाल है. क्योंकि ग्लोबल मार्केट में भी कीमतें बढ़ गई हैं. कमजोर डॉलर का सपोर्ट बुलियन मार्केट को मिल रहा है.
आज सोने और चांदी की कीमत
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी के भाव में जोश है. MCX ुपर सोने का अप्रैल वायदा करीब 220 रुपए की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा, जोकि 86000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार निकल गया है. शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 86089 रुपए प्रति 10 ग्राम तक भी पहुंचा. बता दें कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में सोने का रेट पहली बार 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जोकि ऑल टाइम हाई भी है.
सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में जोरदार मजबूती है. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 400 रुपए की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. यह 97950 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

कॉमैक्स पर सोने का भाव
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी बाजारों में भी सोने की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव एक चौथाई फीसदी की बढ़त के साथ 2931 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा. सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी 0.30% की तेजी है, जोकि 33.22 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है.
सोने में तेजी के ट्रिगर्स
सोने की कीमतों में तेजी की वजह कमजोर डॉलर है. यह 104 के लेवल तक फिसल गया है. लगातार दो दिनों की गिरावट के चलते 2022 के स्तर पर फिसल गया है. साथ ही निवेशकों को इंतजार इस हफ्ते के आखिर में आने वाले अमेरिकी पेरोल डेटा का है. साथ ही फेडरल रिजर्व की मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर अपडेट पर भी नजर है.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
