Gold Price Today, 5 March: बुलियन मार्केट में बुधवार को तेज एक्शन देखने को मिल रहा. कमजोर डॉलर और जियो-पॉलिटिकल टेंशन के बढ़ने का असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिख रहा. हालांकि, कल की तेजी के बाद सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा. लेकिन चांदी में तेजी है. ब्रोकरेज फर्म ने चांदी पर बुलिश आउटलुक दिया है.
आज सोने और चांदी का भाव
घरेलू वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर करीब 80 रुपए की गिरावट के साथ 85945 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. जबकि फरवरी के आखिर में कीमतें 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था. सोने के उलट चांदी में जोरदार तेजी है. बाजार में मई वायदा का भाव 355 रुपए की मजबूती के साथ 96611 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है, जबकि ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
सोने और चांदी पर एक्सपर्ट का नजरिया
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि अमेरिकी डॉलर इंडेक्स तेज करेक्शन का असर बुलियन मार्केट में देखने को मिल रहा. साथ ही जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने का असर भी सोने की कीमतों पर दिख रहा है. वहीं, चांदी की कीमतें ग्रोथ में धीमेपन की वजह से स्थिर हैं. साथ ही अमेरिकी इकोनॉमी पर टैरिफ का असर पड़ने का असर चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा.
उन्होंने घरेलू वायदा बाजार में सोने के लिए 86455-86890-87450 रुपए प्रति 10 ग्राम का रेजिस्टेंस और 85460-84900-84465 रुपए प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट लेवल बताया है. जबकि चांदी के लिए 96820-97390-98085 रुपए प्रति किलोग्राम का रेजिस्टेंस और 95555-94860-94290 रुपए का सपोर्ट लेवल दिया है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. सोने की कीमतें उछलकर 2920 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी भी बढ़त के साथ 32.50 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है. दरअसल, सोने में बढ़त कमजोर डॉलर और सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग बढ़ने की वजह है.
कॉमैक्स पर सोने का भाव 24 फरवरी को रिकॉर्ड टच किया था, जोकि 2925 डॉलर प्रति ऑन्स है. सोने के अलावा अगर चांदी की बात करें आगे तेजी का अनुमान है. ब्रोकरेज फर्म UBS ने सिल्वर पर 12 महीने के लिए 38 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया है. जबकि सोने पर 3000 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट बरकरार रखा है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
