Gold Price Today: इस पूरे हफ्ते सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। गुरुवार को सराफा बाजार में सोने का दाम गिर गया था। ये गिरावट डॉलर में आई तेजी की वजह से देखने को मिली। इसके बाद शुक्रवार को सोने की कीमत उछाल देखा गया। आज सोने की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। सोने और चांदी की आज खरीदारी करने वाले हैं तो ये जरूर चेक कर लीजिए कि आज लेटेस्ट रेट क्या है।

24 कैरेट सोने का भाव
सराफा बाजार में शनिवार को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 97,460 रुपये पर आ गई है। इससे पहले 10 ग्राम सोने का भाव इतना ही था। वहीं, 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 9,74,600 रुपये पर है। इससे पहले शुक्रवार को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,71,900 रुपये पर थी।
22 कैरेट गोल्ड की कीमत
22 कैरेट प्रति 10 ग्रम सोने का भाव आज 89,350 रुपये पर है और वहीं,गुरुवार को 89,100 रुपये पर था। इससे पहले 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड की कीमत 8,93,500 रुपये पर थी और गुरुवार को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने की कीमत 8,93,500 पर थी।
18K गोल्ड का ये है लेटेस्ट रेट
18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 73,110 रुपये पर है। इससे पहले गुरुवार को 72,900 रुपये पर था। वहीं, प्रति 100 ग्राम गोल्ड का दाम 2100 रुपये उछलकर 7,31,100 रुपये पर आ गया है। गुरुवार को 7,29,000 रुपये पर है।
सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव क्यों देखने को मिला?
निर्मल बांग सिक्योरिटीज के अनुसार, गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई। इस तेजी की पीछे की वजह डॉलर की शुरुआती तेजी और अमेरिकी कोर्ट के द्वारा ट्रम्प के टैरिफ पर रोक लगाने के बाद गोल्ड रेट में हलचल देखी गई। इस फैसले में कोर्ट ने साफ कहा कि ट्रम्प ने अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया और संविधान के दायरे से बाहर जाकर ये टैरिफ लगाने की कोशिश की। ऐसे में सोने में 1.3% तक उछाल देखने को मिला जिससे डॉलर में आई थोड़ी तेजी के दौरान हुई गिरावट की भरपाई हो गई। कमजोर डॉलर की वजह से अन्य देशों के निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता हो जाता है।
डॉलर इंडेक्स 0.4% गिर गया था। शुरुआत में डॉलर तब मजबूत हुआ जब अमेरिकी ट्रेड कोर्ट ने ट्रंप के कई टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया। हालांकि, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी कि ट्रंप अब भी अपनी ट्रेड नीति को लागू करने के लिए दूसरे रास्ते अपना सकते हैं। इस साल डॉलर में गिरावट देखी गई है क्योंकि व्हाइट हाउस की ओर से शुरू हुए ट्रेड वॉर ने निवेशकों को अमेरिकी बाजार से पैसे हटाकर कहीं और लगाने पर मजबूर किया है। इस अस्थिरता के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने की मांग भी बढ़ी है।
गोल्डमैन सैक्स एसेट मैनेजमेंट के पूर्व चेयरमैन जिम Jim O'Neill ने ब्लूमबर्ग टीवी से बातचीत में कहा, "मुझे नहीं लगता कि डॉलर में गिरावट रुकने वाली है, क्योंकि यह अभी भी काफी ज्यादा प्राइस पर है।"
हालांकि सोना पिछले महीने के अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब $180 नीचे है, फिर भी यह साल भर में 25% से ज्यादा ऊपर है। ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से पैदा हुई उथल-पुथल के बीच सोना निवेशकों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बना हुआ है।
वहीं, ग्लोबल मार्केट में आज सोने की कीमत लुढ़क गई है। डॉलर में हल्की तेजी की वजह से सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। निवेशक अब अमेरिकी इन्फ्लेशन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जो फेडरल रिजर्व की आगे की नीतियों को लेकर संकेत दे सकती है।
भारत के अलग-अलग शहरों में सराफा बाजार में आज लेटेस्ट दाम
- लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9746 रुपये पर है।
- दिल्ली में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड की कीमत 9746 रुपये पर है।
- मेरठ में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने की कीमत 9746 रुपये पर है।
- कोलकाता में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 9731 रुपये पर है।
- कानपुर में आज 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम गोल्ड रेट 9746 रुपये पर है।
सराफा बाजार में चांदी का लेटेस्ट रेट
आज चांदी का रेट लगातार दूसरे दिन भी नहीं बदला है। 30 मई को चांदी का रेट कम हो गया था। 10 ग्राम चांदी का दाम आज 999 रुपये पर है और 100 ग्राम चांदी की कीमत 9990 रुपये पर है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी का रेट 99,900 रुपये पर है।
More From GoodReturns

25 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

आज 28 जुलाई को सोने के दाम में स्थिरता: क्या खरीदारी का सही समय है? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Gold Rate Today: 27 जुलाई को सोने के भाव में स्थिरता, जानें आपके शहर का ताजा रेट

Gold Price Outlook: क्या सोने की तेजी खत्म, क्या कहता है 30 साल का इतिहास?

Gold Rate Today: 26 जुलाई को सोने-चांदी के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Gold-Silver में Bull Run या Consolidation? एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी!

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications