Gold Price Today, 3 March: बुलियन मार्केट में एक बार फिर रौनक लौट आई है. घरेलू वायदा बाजारों में निचले स्तरों से शानदार तेजी दर्ज की जा रही. आज सोमवार को सोने (Gold Price) और चांदी (Silver Price) की कीमतों में जोरदार मजबूती है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दोनों हरे निशान में कारोबार कर रहे. विदेशी बाजारों में भी पॉजिटिव रैली है. जबकि पिछले हफ्ते डॉलर की मजबूती और ऊपरी स्तरों से प्रॉफिटबुकिंग के चलते दबाव दिखा था.
आज सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today)
घरेलू वायदा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में रिकवरी देखने को मिल रही. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव करीब 430 रुपए की मजबूती के साथ 84645 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. जबकि रेट्स ने बीते महीने 86590 रुपए का ऑल टाइम हाई टच किया.
सोने की तरह चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया जा रहा है. शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव करीब 630 रुपए बढ़ गया है. मई वायदा 94955 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जिसका ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

बीते हफ्ते दिखी कमजोरी
HDFC सिक्योरिटीज के करेंसी एंड कमोडिटीज प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में तेज करेक्शन दिखा था. यह शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरे. इसके चलते 9 हफ्तों में पहली बार सोने की कीमतों में वीकली गिरावट दर्ज की गई. बीते हफ्ते दबाव बनाने का काम निवेशकों की ओर से रिकॉर्ड रैली के बाद प्रॉफिटबुकिंग (Profit Booking) और अमेरिकी डॉलर (Dollar) में रिकवरी रही. यही वजह है कि MCX पर सोने का अप्रैल वायदा बीते हफ्ते 1135 रुपए और चांदी का मई वायदा 1545 रुपए तक गिरे.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों (COMEX Gold Price) में हल्की रिकवरी देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने का भाव करीब 0.85% की मजबूती के साथ 2872 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. चांदी की कीमतों में भी निचले स्तरों से खरीदारी हो रही, जोकि 31.77 डॉलर प्रति ऑन्स (COMEX Silver Price) पर कारोबार कर रही है.
कॉमैक्स पर सोने का भाव बीते शुक्रवार को करीब 1% तक फिसल गए हैं, जिसकी बड़ी वजह डॉलर में लौटी रिकवरी रही. डॉलर 2 हफ्ते के हाई पर पहुंच गया. यह 107 तक पहुंचा. अनुज गुप्ता ने बताया कि स्पॉट गोल्ड की कीमत पिछले हफ्ते 1.4% तक फिसला. चांदी में भी सवा फीसदी तक की कमजोरी रही.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
