Gold Price Today: देशभर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी और इस त्यौहार से पहले सराफा बाजार में सोने का भाव बढ़ गया है। हालांकि, पिछले कई दिनों से सोने का दाम गिर गया था। सराफा बाजार में 23 अप्रैल, 24 अप्रैल, 26 अप्रैल और 28 अप्रैल को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। इस गिरावट पीछे का कारण डॉलर में मजबूती और चीन-अमेरिका के बीच तनाव भी कम होना भी शामिल है।
आज 29 अप्रैल को अक्षय तृतीया से पहले को सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट कितना है, ये आप यहां चेक कर सकते हैं।

आज 22 कैरेट सोने का दाम (Gold Rate Today In India)
सराफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 400 रुपये उछलकर 89,950 रुपये पर आ गई है। इससे पहले यानी 28 अप्रैल को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी। 28 अप्रैल को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 89,550 रुपये पर थी। 29 अप्रैल को 100 ग्राम सोने का दाम 4000 रुपये चढ़ गया है। ऐसे में कीमत 8,99,500 रुपये पर आ गई है। 28 अप्रैल को 100 ग्राम सोने का भाव 8,95,500 रुपये पर था।
इन शहरों में जानिए 22 कैरेट सोने का भाव
- आज लखनऊ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8995 रुपये पर है।
- पुणे में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8980 रुपये पर है।
- मेरठ में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 8995 रुपये पर है।
- कोलकाता में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8980 रुपये पर है।
- नासिक में 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 8983 रुपये पर है।
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत (24K Gold Price Today)
24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का दाम 44 रुपये चढ़ गया है। वहीं, 28 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 63 रुपये लुढ़क गया था। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 440 रुपये उछलकर 98,120 रुपये पर आ गया है। 28 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम का भाव 97,680 रुपये पर था।
24 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 4,400 रुपये चढ़कर 9,81,200 रुपये पर है। 28 अप्रैल को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 9,76,800 रुपये पर था।
18 कैरेट हुआ इतने रुपये महंगा (18K Sone ka bhav)
सराफा बाजार में 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 330 रुपये महंगा होकर 73,600 रुपये पर आ गया है। वहीं, 28 अप्रैल को 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट 73,270 रुपये पर आ गई थी।
18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम आज 3300 रुपये चढ़कर 7,36,000 रुपये पर है। जबकि 28 अप्रैल को 100 ग्राम का दाम 7,32,700 रुपये पर था।
वहीं, ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव आज गिर गया है। कॉमैक्स पर सोने का भाव 0.76% लुढ़कर 3322.10 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा है। चांदी की कीमत में भी आज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी का भाव 32.92 डॉलर प्रति ऑन्स पर आ गई है। अमेरिका और उसके ट्रेडिंग पार्टनर्स के बीच तनाव कम हुआ है जिससे सोने की मांग घट गई। साथ ही, निवेशक अब अमेरिका के यूएस इकोनॉमिक डेटा का इंतजार कर रहे हैं ताकि इससे ये समझ सकें कि फेडरल रिजर्व आगे ब्याज दरों को लेकर क्या कदम उठाएगा।
देशभर में आज चांदी की कीमत (Silver Rate Today)
देशभर में 29 अप्रैल को चांदी का दाम नहीं बदला है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10,050 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम सिल्वर का रेट 1,00,500 रुपये पर है। 10 ग्राम चांदी का रेट अलग-अलग शहरों में 1,005 रुपये पर है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications