Gold Price Today, 26 March: वेडिंग सीजन शुरू होने से पहले सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही. कीमतों में हलचल की वजह प्रॉफिटबुकिंग है. यानी ऊपरी भाव से बेचकर निवेशक मुनाफा काट रहे हैं. साथ ही डॉलर के मूवमेंट का भी असर हावी है. बावजूद इसके कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और इकोनॉमिक अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे सोने मांग बनी हुई है. घरेलू वायदा बाजार में आज 26 मार्च को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, रिकॉर्ड हाई से भाव करीब 2300 रुपए तक नीचे फिसल गए हैं.
आज 10 ग्राम सोने का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतें सस्ती हो गई है. सोने का अप्रैल वायदा करीब 60 रुपए की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 87500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. सोने का ऑल टाइम हाई लेवल 89796 रुपए प्रति 10 ग्राम है. आज शुरुआती कारोबार में सोने का भाव 87494 रुपए प्रति 10 ग्राम तक फिसला. इस लिहाज से सोने का रेट अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 2300 रुपए नीचे कारोबार कर रहा है.
सोने के उलट चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर चांदी का मई वायदा करीब 200 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रही, जोकि 99360 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है, जोकि इसी साल फरवरी महीने में बना था.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में मामूली कमजोरी दर्ज की जा रही है. करीब 3 डॉलर की गिरावट के साथ सोना 3022 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. कॉमैक्स पर सोने का भाव इसी महीने 3057 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा था, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल भी है. हालांकि, चांदी की कीमत तेजी के साथ कारोबार कर रही, जोकि 34 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
