Aaj Sone Chandi Ka Rate: सराफा बाजार में सोने के रेट में लगातार दूसरे दिन यानी 25 मार्च को गिरावट आ गई है। वहीं, चांदी का दाम में आज फिर से कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। सराफा बाजार में 24 मार्च, 21 मार्च और 22 मार्च को भी सोने का दाम गिर गया था। चांदी की कीमत में कल 24 मार्च को भी कोई बदलाव नहीं हुआ था। सराफा बाजार में आज सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है, इसे आप फटाफट चेक कर सकते हैं।

ये है 24 कैरेट सोने का दाम
आज 25 मार्च को 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 330 रुपये गिरकर 89,440 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत आज 3300 रुपये लुढ़कर 8,94,400 रुपये पर है। सराफा बाजार में 24 मार्च को 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 8,97,900 रुपये पर थी।
अलग-अलग राज्यों में 24 कैरेट सोने का भाव है इतना
लखनऊ, कानपुर और दिल्ली में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8994 रुपये पर है। मुंबई और पुणे में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत 8929 रुपये पर है। वहीं, लुधियाना और मेरठ में 8929 रुपये पर आ गई है।
22 कैरेट सोने की ये है लेटेस्ट कीमत
सोने के दाम में 24 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 23 मार्च को कोई भी बदलाव नहीं हुआ था। आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिल रही है। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव आज 300 रुपये गिरकर 82,000 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का रेट 3000 रुपये गिरकर 8,20,000 रुपये पर है। इससे पहले यानी 24 मार्च को 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का दाम 8,23,000 रुपये पर था। वहीं, 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम कल 24 मार्च को 82,300 रुपये पर था।
देश के अलग-अलग राज्यों में सोने की कीमत
लखनऊ, कानपुर, जयपुर और दिल्ली में आज 25 मार्च को 22 कैरेट प्रति 1 ग्राम की कीमत में 30 रुपये की गिरावट आई है और ऐसे में कीमत 8,200 रुपये पर आ गई है। वहीं, पुणे और कोलकाता में आज 22 कैरेट की कीमत 8185 रुपये पर है।
आज 18 कैरेट सोने का दाम
आज 18 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 250 रुपये गिरकर 67,090 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम की कीमत 2500 रुपये लुढ़कर 6,70,900 रुपये पर है। सराफा बाजार में 24 मार्च को 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम का दाम 6,73,400 रुपये पर थी।
लखनऊ और दिल्ली में आज 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का दाम 6709 रुपये पर है। इसके अलावा पटना और अहमदाबाद में 18 कैरेट प्रति 1 ग्राम का रेट 6701 रुपये पर है।
चांदी का ये है लेटेस्ट रेट
10 ग्राम चांदी का दाम आज 25 मार्च को 1090 रुपये पर है। वहीं, 100 ग्राम चांदी का रेट 10,900 पर है। इसके अलावा सराफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 1,00,900 रुपये पर आ गई है। इससे पहले भी चांदी के दाम में 22 और 21 मार्च को गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 23 और 24 मार्च को चांदी का रेट नहीं बदला था।
ग्लोबल मार्केट में ये है सोने-चांदी का दाम
आज 25 मार्च को कॉमेक्स पर +0.25% उछलकर 10 बजकर 34 मिनट पर गोल्ड रेट 3,022.70 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी का दाम 0.64% की उछाल के साथ 33.665 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली है क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि सभी टैरिफ 2 अप्रैल से लागू नहीं होंगे, जिससे रिस्क सेंटिमेंट बढ़ गया है। जबकि फेडरल रिजर्व के एक अधिकारी ने इस साल ब्याज दरों में कटौती के प्रति सतर्क रुख की संभावना जताई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications