Gold Price Today, 25 February: बुलियन मार्केट में एक बार फिर चमक लौट गई है. आज 25 फरवरी को सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही. कल की प्रॉफिटबुकिंग के बाद कीमतों में उछाल है. तेजी के चलते सोने का भाव 86000 रुपए के पार निकल गया है. चांदी में भी करीब 500 रुपए की बढ़त है. वहीं, विदेशी बाजारों में सोने ने फिर से रिकॉर्ड बनाया है. टैरिफ (Tariff) को लेकर चिंताएं और ETF इनफ्लो बढ़ना कीमतों पर हावी है. यही वजह है कि घरेलू और विदेशी बाजारों में रैली देखने को मिल रहा.
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
भारतीय वायदा बाजारों में रौनक है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी दोनों बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे. सोने (MCX Gold Price) का अप्रैल वायदा करीब 150 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा, जिसका 10 ग्राम का रेट 86340 रुपए के पास पहुंच गया है. बता दें कि सोने का ऑल टाइम हाई लेवल (All Time High) वायदा बाजार में 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
सोने की तरह चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में भी तेजी देखने को मिल रही है. वायदा बाजार में चांदी जोरदार तेजी के साथ ट्रेड कर रही. MCX पर चांदी का मार्च वायदा करीब 500 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रही. इसके चलते 1 किलोग्राम चांदी का भाव 95600 रुपए पर पहुंच गई है. जबकि इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजारों में सोना-चांदी
विदेशी बाजारों में रिकॉर्ड रैली (Record High) के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही. कॉमैक्स पर सोने (COMEX Gold Price) का भाव 2960 डॉलर प्रति ऑन्स के पास सपाट है. इससे पहले सोमवार को सोने ने एक बार फिर रिकॉर्ड बनाया. कारोबारी सेशन में स्पॉट पर सोने ने 2956.15 डॉलर प्रति ऑन्स का स्तर छुआ, जोकि 2025 में 11वीं बार रिकॉर्ड बना है. चांदी (COMEX Silver Price) हल्की मजबूती के साथ 32.70 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही.
क्यों मजबूत हुआ सोने का भाव?
कॉमैक्स पर 2025 में लगातार सोना रिकॉर्ड लेवल टच कर रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह सुरक्षित निवेश (Safe Heaven Investment) के तौर पर सोने की बढ़ती मांग है. क्योंकि अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) टैरिफ प्लान को लेकर लगातार आक्रामक बने हुए हैं, जिससे ग्लोबल ट्रेड टेंशन बना हुआ है.
साथ ही दुनिया के सबसे बड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स यानी ETF हैं सभी में इनफ्लो बढ़ा है. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में कमजोरी दर्ज की जा रही, जोकि 10 दिसंबर 2024 के बाद का सबसे निचले स्तर पर फिसल गया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
