Gold Price Today 24 March: बुलियन मार्केट में बीते हफ्ते रिकॉर्ड रैली देखने को मिली. यही वजह रही कि सोने और चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी दर्ज की गई, जोकि ऑल टाइम हाई तक भी पहुंचे. हालांकि, आज 24 मार्च को कीमतों में सुस्ती दिख रही है. घरेलू वायदा बाजार में भाव सपाट कारोबार कर रहे. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX सोना मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा, जबकि चांदी की कीमतों में तगड़ी तेजी है.
आज सोने का भाव
अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का अप्रैल वायदा करीब 70 रुपए की मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 87700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. इससे पहले MCX पर पहली बार सोने का भाव 89796 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जोकि अब तक का रिकॉर्ड हाई है. हालांकि, सोने के उलट चांदी में मजबूती दर्ज की जा रही है.
MCX पर चांदी का मई वायदा 326 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रही है. यह 98210 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही, जिसने मार्च में ही रिकॉर्ड भी टच किया. इसके तहत चांदी का रेट 104072 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंचा.
सोने और चांदी पर ब्रोकरेज
ब्रोकिंग फर्म निर्मल बंग ने सोने और चांदी की कीमतों पर अपना नजरिया जारी किया है. इसके तहत ब्रोकरेज ने कहा कि इंटरनेशनल एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों मिक्स कारोबार कर रहे. लगातार दो दिन की बिकवाली के बाद सोने की कीमतें स्थिर हैं. ऐसे में भारतीय बाजारों के लिहाज से सोने और चांदी में रेंज-बाउंड से हल्का निचले लेवल तक का ट्रेड देखने को मिल सकता है. वहीं, इकोनॉमिक और जियो-पॉलिटिकल रिस्क से सेफ हेवेन डिमांड को सपोर्ट मिल सकता है. आगे अनुमान के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ की नई लहर आने वाली है.
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया भी सोने की कमजोरी की वजह डॉलर को मानते हैं. उन्होंने कहा कि डॉलर मजबूत होने की वजह से सोने पर दबाव बना है. दरअसल, अमेरिका में ब्याज दरें नियर टर्म में बिना बदलाव के रहने वाला है, जिससे डॉलर को सपोर्ट मिल रहा है. क्योंकि सेंट्रल बैंक को ब्याज दरें घटाने की बिल्कुल जल्दबाजी नहीं है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
घरेलू बाजार की तरह ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन है. सोने का भाव सपाट 3021 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा. जबकि चांदी करीब आधे फीसदी की मजबूती के साथ करीब 34 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. इससे पहले बीते हफ्ते कॉमैक्स पर सोने का भाव पहली बार 3057 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा.
More From GoodReturns

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
