Gold Price Today, 22 April: सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रही है. घरेलू वायदा बाजार और विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तूफानी तेजी देखने को मिल रही, जोकि ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं. दरअसल, सोने की कीमतों में जोश भरने का काम अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का यूएस फेड को दी गई धमकी है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने का रेट पहली बार 3500 के बेहद करीब पहुंच गया है. कमजोर डॉलर का भी सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है. बता दें कि सोने का भाव 2025 में अब तक 30% तक उछल चुका है.
आज सोने का ताजा भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में एक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सोने का जून वायदा बाजार करीब 1560 रुपए महंगा होकर 98840 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसने शुरुआत कारोबार में 99178 रुपए प्रति ग्राम का लेवल टच किया, जोकि वायदा बाजार में सोने का अब तक का सबसे हाइएस्ट लेवल है.
MCX पर सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही. चांदी का मई वायदा करीब 500 रुपए की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, जोकि 95730 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.

विदेशी बाजार में सोना-चांदी
घरेलू ही नहीं विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 2.1% की मजबूती के साथ 3500 डॉलर प्रति ऑन्स के रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रहा. अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व को प्रेसिडेंट ट्रंप की धमकी के बाद सोने में जोश देखने को मिल रहा. साथ ही टैरिफ को लेकर अनिश्चितता से भी सपोर्ट मिल रहा. इसके अलावा डॉलर इंडेक्स 3 साल के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया.
सोने की कीमतों में तूफानी तेजी
कॉमैक्स पर सोने का भाव 2025 में अब तक 30 फीसदी से ज्यादा उछल गया है. डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ से पर्दा उठाया. इस दिन से अब तक सोने की कीमतों में करीब 10% की तेजी देखने को मिली है. 2025 के लिए सोने पर टारगेट 3500 डॉलर प्रति ऑन्स का टारगेट दिया था.
MOFSL ने अपने नोट में कहा कि इस साल सोने के लिए पूरा खुला आसमान है. लेकिन अगर अमेरिका के साथ टैरिफ सेटलमेंट को लेकर या फिर अनिश्चतता का दौर थमता है तो ऊंची कीमतों में प्रॉफिटबुकिंग भी देखने को मिल सकती है. फिलहाल मीडियम टू लॉन्ग टर्म नजरिए से गिरावट में खरीदारी की राय है. इसके लिए टेक्निकल टारगेट की बात करें तो सोने के लिए अहम सपोर्ट 91000 रुपए प्रति 10 ग्राम का है. जबकि 99000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास रेजिस्टेंस है.
2025 के लिए सोने पर टारगेट
ब्रोकरेज टारगेट (डॉलर प्रति ऑन्स)
डॉयशे बैंक 3700
गोल्डमैन सैक्स 3700
सिटी 3500
बैंक ऑफ अमेरिका 3350
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
