Aaj Sone ka Bhav, 21 March: सोने की कीमतों में लगातार तेजी जारी है. सुरक्षित निवेश की जोरदार मांग की वजह से ही बुलियन मार्केट में जोश है. वायदा बाजार हो या फिर विदेशी मार्केट, सभी जगह सोने में बुल रन देखने को मिल रहा है. केवल 2025 में अब तक सोने का भाव करीबन 20% तक उछल चुका है. हालांकि, शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. रिकॉर्ड हाई के बाद ऊपरी स्तरों से करेक्शन दर्ज किया जा रहा है.
सोने में आज प्रॉफिटबुकिंग!
घरेलू वायदा बाजार में आज शुक्रवार को सोने की कीमतों में हल्की प्रॉफिटबुकिंग देखने को मिल रही. कल रिकॉर्ड हाई टच करने के बाद कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमत करीब 300 रुपए की गिरावट के साथ 88410 रुपए प्रति 10 ग्राम पर फिसल गया है. इससे पहले 20 मार्च को सोने का 10 ग्राम का भाव 89796 रुपए तक पहुंच गया है, जोकि रिकॉर्ड हाई भी है.
सोने की तरह चांदी में भी गिरावट देखने को मिल रहा है. मई वायदा की कीमत 618 रुपए की गिरावट के साथ 98774 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है, जिसका ऑल टाइम हाई 104072 रुपए प्रति किलोग्राम है.
ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
रिकॉर्ड तेजी के बाद ग्लोबल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों पर ब्रेक लग गया है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3040 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. सोने में लगातार तीसरा वीकली बढ़त दर्ज किया जा रहा है. चांदी की कीमत भी 33 डॉलर प्रति ऑन्स के नीचे फिसल गई है. कीमतों में रिकॉर्ड हाई के बाद हल्की करेक्शन देखने को मिल रहा है.
हालांकि, सोने को लेकर आगे का आउटलुक अभी भी पॉजिटिव है. इसकी वजह फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में आगे कटौती की उम्मीद है. साथ ही जियो-पॉलिटिकल और इकोनॉमिक अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है. इससे पहले सोने का भाव कॉमैक्स पर गुरुवार को पहली बार 3057 डॉलर प्रति ऑन्स तक पहुंचा.

सोना पर एक्सपर्ट का नजरिया
केडिया एडवाइजरी अजय केडिया ने कहा कि घरेलू वायदा बाजारों में सोने की कीमतें ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई हैं. इसी तरह कॉमैक्स पर भी सोने का भाव 3050 डॉलर प्रति ऑन्स पर पहुंच गया. इसकी वजह सुरक्षित निवेश के तौर पर बढ़ती सोने की मांग है. उन्होंने कहा कि फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों को मार्च पॉलिसी में स्थिर रखा है, जोकि 4.25%-4.5% पर कायम है.
हालांकि, 2025 में आगे दरों में और कटौती का अनुमान है. ऐसे में सोने की कीमतों में को सपोर्ट मिलेगा. क्योंकि मिडिल ईस्ट में जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने और अमेरिकी ट्रेड अनिश्चितताओं को चलते सोने की मांग में इजाफा ही दिखेगा. टेक्निकली गोल्ड पर बुलिश नजरिया ही है. इसके लिए आउटलुक गिरावट पर खरीदारी का ही है.
MCX पर सोने ने पिछले रेजिस्टेंस 88,100 रुपए को तोड़कर अब 90,250 रुपए टच कर रहा है. अहम Fibonacci 87,880 और 86,540 को सपोर्ट लेवल दर्शा रहा. साथ ही 90,121 रुपए का अपसाइड टारगेट है. यह आगे 90,840 रुपए का स्तर भी छू सकता है. अगली होली तक के लिए उन्होंने 95000 रुपए प्रति 10 ग्राम का अपसाइड टारगेट दिया है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
