Gold Price Today, 20 Feb: बुलियन मार्केट में जोश कम होने का नाम नहीं ले रहा. ग्लोबल ट्रेंड टेंशन (Trade Tension) और भारी सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की मांग का असर कीमतों पर भी देखने को मिल रहा. घरेलू बाजार हो या फिर विदेशी मार्केट, दोनों में सोने के भाव तेजी से बढ़ रहे. भारतीय वायदा बाजार में आज 20 फरवरी को भी सोने और चांदी में तेजी दर्ज की जा रही. खासकर सोने के भाव में 500 रुपए से ज्यादा का उछाल है. शुरुआती कारोबार में 10 ग्राम सोने का भाव रिकॉर्ड हाई के करीब ही पहुंच गया.
आज सोने का भाव (Gold Price Today)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार हलचल है. सोने (Gold Price) का अप्रैल वायदा सुबह-सुबह 550 रुपए की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा, जोकि 86455 रुपए प्रति 10 ग्राम के पास पहुंच गया है. हालांकि, इसका रिकॉर्ड हाई लेवल 86592 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जोकि इसी हफ्ते बना.
MCX पर चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की जा रही है. चांदी (Silver Price) का मार्च वायदा 530 रुपए की बढ़त के साथ ट्रेड कर रही. 1 किलोग्राम चांदी का रेट 96936 रुपए के लेवल पर ट्रेड कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 102495 रुपए प्रति किलोग्राम है.

गोल्ड के लिए अहम ट्रिगर्स (Gold Price Trigger)
केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि फिलहाल सोने की बतौर सेफ-हेवेन डिमांड बढ़ी है, क्योंकि अमेरिकी टैरिफ (Tariff) और ग्लोबल अनिश्चिततओं का दौर जारी है. अमेरिकी प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) 25% ऑटो टैरिफ के साथ सेमिकंडक्टर्स और फार्मा इंपोर्ट पर भी ड्यूटी की बात कर रहे. इससे ट्रेड टेंशन बढ़ने का आशंका है.
उन्होंने कहा कि अनिश्चितताओं के अलावा वॉइट हाउस रूस पर लगे प्रतिबंधों को भी हटा सकता है. वहीं, जनवरी में सिंगापुर से अमेरिका का गोल्ड शिपमेंट 3 महीने का हाई पर पहुंच गया. प्राइसिंग डिस्पैरिटीज से यह बुलियन ट्रेडिंग में डिसरप्शन को दर्शा रहा. LBMA ने बताया कि मासिक आधार पर लंदन वॉल्ट में कुल सोना 1.7% कम हुआ है, जोकि 8535 मिट्रिक टन रहा.he end of January, down 1.7% from the previous month.
कॉमैक्स पर सोना-चांदी (COMEX Gold)
विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Price) में ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिल रही है. प्रॉफिटबुकिंग के चलते कॉमैक्स पर सोने का भाव दायरे में ट्रेड कर रहा है. दरअसल, निवेशकों की नजर रूस और यूक्रेन की बीच शांतिवार्ता पर है. यही वजह है कि कॉमैक्स पर सोने का भाव 2960 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. वहीं, चांदी की कीमत करीब पौना फीसदी चढ़कर 33 डॉलर प्रति ऑन्स के पार निकल गई है.
More From GoodReturns

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
