Gold Price Today, 2 April: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. आज 2 अप्रैल को भी कीमतों में उछाल है. घरेलू वायदा बाजार में सोने का भाव फिर से बढ़ गया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट करीब 200 रुपए की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. यह रिकॉर्ड हाई के करीब है. हालांकि, कल की रिकॉर्ड हाई के बाद कीमतों में नरमी दर्ज की जा रही है, जोकि 91400 रुपए के स्तर पर पहुंच गया था. विदेशी बाजारों में भी तेजी है.
आज सोने और चांदी का भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने का रेट बुधवार को बढ़ गया है. सोने का जून वायदा करीब 200 रुपए की बढ़त के साथ 91100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है. इसका ऑल टाइम हाई लेवल 91400 रुपए प्रति 10 ग्राम है. सोने की कीमतों में लगातार तेजी है. बीते फाइनेंशियल ईयर यानी FY25 में सोने का भाव 33% से ज्यादा रहा. विदेशी बाजारों में जनवरी से मार्च तक सोने का भाव करीब 19% बढ़ चुका है.
चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी की मई कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब 415 रुपए की बढ़त के साथ कारोबार कर रही, जोकि 99875 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है. इसका ऑल टाइम हाई 104075 रुपए प्रति किलोग्राम है.

सोने और चांदी पर शॉर्ट टर्म आउटलुक
HDFC सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रोडक्ट हेड अनुज गुप्ता ने सोने और चांदी पर शॉर्ट टर्म स्ट्रैटेजी दी है. इसके तहत उन्होंने सोने के जून वायदा के लिए 92625 रुपए प्रति 10 ग्राम का टारगेट दिया है, जिसे 90180 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की राय है. वहीं, चांदी की मई सीरीज को 99020 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ खरीदने की सलाह है, जिस पर 103780 रुपए का टारगेट दिया है.
विदेशी बाजारों में सोने का रेट
घरेलू बाजारों की तरह विदेशी मार्केट में भी सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. कॉमैक्स पर सोने का भाव 3153 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा, जोकि ऑल टाइम हाई लेवल है. चांदी की कीमत भी आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 34.54 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रही है.
More From GoodReturns

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications
