Gold Price Today, 13 March: होली से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है. बुलियन मार्केट में नया रिकॉर्ड बन गया है. भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों (Gold Rate Today) ने आज 13 मार्च को नया हाई बनाया है. सोने का भाव मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 86875 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जोकि ऑल टाइम हाई है. वहीं, चांदी की कीमतों में करेक्शन देखने को मिल रहा है. MCX पर सिल्वर 180 रुपए गिरावट के साथ कारोबार कर रही, जोकि 99300 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है.
1 साल में सोना 20000 रुपए हुआ महंगा
MCX पर सोने का भाव (MCX Gold Price) पिछले एक साल में 20 हजार रुपए से ज्यादा बढ़ चुका है. इस लिहाज से कीमतों में 30% तक उछाल दर्ज की गई. 25 मार्च 2024 को सोने का रेट 66022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा था, जोकि 12 मार्च 2025 को 86000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसी तरह चांदी की कीमत भी 32% तक उछली, जोकि 74923 रुपए से बढ़कर 98800 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है.
बुलियन मार्केट पर एक्सपर्ट का नजरिया
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (MOFSL) के कमोडिटी रिसर्च में सीनियर एनलिस्ट्स मानव मोदी ने कहा कि टैरिफ (US Tariff) को लेकर अनिश्चतता, सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की मांग से सोने में जोश है. जबकि अमेरिकी महंगाई (Inflation Data) के आंकड़ों में गिरावट दर्ज की गई. फरवरी में महंगाई दर 2.8% पर रहा, जोकि पिछले महीने 3% पर था. उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बदलाव की संभावना के बीच निवेशकों की नजर आज शाम को आने वाले अमेरिकी PPI डेटा पर रहेगी.
कमोडिटी मार्केट केडिया एडवाइजरी के अजय केडिया ने कहा कि सोने की कीमतों में तेजी (Gold Price) की वजह ग्लोबल ट्रेड को लेकर बनी टेंशन है. क्योंकि इसकी वजह से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की मांग में इजाफा हुआ है. चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिल रही. टैरिफ को लेकर अनिश्चितता और महंगाई से मिली राहत के चलते अमेरिकी फेड रिजर्व दरों में कटौती कर सकता है.

ग्लोबल मार्केट में सोना-चांदी
टैरिफ को लेकर अनिश्चतताओं के बीच सोने की कीमतों में जोश देखने को मिल रहा है. कॉमैक्स पर सोने का भाव (Gold Price) 2953 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रहा है. चांदी की कीमत (Silver Price) भी 33.80 डॉलर प्रति ऑन्स पर कारोबार कर रही है. दरअसल, बुलियन मार्केट का अनुमान है कि महंगाई घटने की वजह से अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है.
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications