Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 1 ग्राम सोने का भाव 88 रुपये चढ़ गया है। सोने की कीमतों में दो दिनों से तेजी आने के पीछे कुछ मुख्य वजहें शामिल हैं। गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आने के पीछे मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और डॉलर में कमजोरी को माना जा रहा है।

इसके साथ ही, अमेरिका में उम्मीद से कम इन्फ्लेशन डाटा सामने आने से यह उम्मीद है और फेडरल रिजर्व आने वाले समय में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इन सभी कारणों के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश ऑप्शन के रूप में सोने की ओर रुख अपना रहे हैं।
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट (Gold Price Today)
सराफा बाजार में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम 880 उछलकर 99,430 रुपये पर आ गया है। इससे पहले बुधवार को कीमत 98,550 रुपये पर थी। 24 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड रेट 8,800 रुपये चढ़कर 9,94,300 रुपये पर आ गया है और इससे पहले 11 जून को कीमत 9,85,500 रुपये पर थी।
22K सोने का दाम सराफा बाजार में हुआ इतना (22K Gold Rate In India)
22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का दाम सराफा बाजार में 800 रुपये चढ़कर 91,150 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 90,350 रुपये पर था। 22 कैरेट प्रति 100 ग्राम गोल्ड का प्राइस 8000 रुपये उछलकर 9,11,500 रुपये पर आ गया है। इससे पहले 9,03,500 रुपये पर था।
18 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट (18K Gold Price In sarafa bazar)
18K प्रति 10 ग्राम सोने का लेटेस्ट रेट 650 रुपये चढ़कर 74,580 रुपये पर आ गया है और इससे पहले 73,930 रुपये पर था। वहीं, 18 कैरेट प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 6,500 रुपये उछलकर 7,45,800 रुपये पर है। जबकि एक दिन पहले कीमत 7,39,300 रुपये पर थी।
सोने पर एक्सपर्ट की राय (Gold Prices Today)
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी रिसर्च के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी ने कहा कि गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण अमेरिका में उम्मीद से कम महंगाई के आंकड़े रहे हैं। निवेशकों की उम्मीद मजबूत हुई हैं कि फेडरल रिजर्व सितंबर तक ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।
लेटेस्ट डेटा के मुताबिक, अमेरिका का कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) मई में सिर्फ 0.1% बढ़ा, जबकि अप्रैल में यह बढ़ोतरी 0.2% थी और अनुमान भी 0.2% का ही लगाया गया था। सालाना आधार पर महंगाई दर 2.5% रही। इस डेटा के बाद CME FedWatch टूल के अनुसार, सितंबर में फेड की दरों में कटौती की संभावना अब 68% तक जा पहुंची है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि चीन के साथ एक समझौता हो गया है, जिसके तहत चीन अमेरिका को मैग्नेट्स और रेयर अर्थ मिनरल्स की आपूर्ति करेगा, वहीं अमेरिका चीनी छात्रों को अपने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षा लेने की अनुमति देगा।
उधर, जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ रहा है। अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इजराइल ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की तैयारी में हो सकता है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है। अब बाजार की नजर आज जारी होने वाले अमेरिका के प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) आंकड़ों पर टिकी हुई है, जो निकट भविष्य में सोने की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे। सराफा बाजार में चांदी की कीमत भी उछल गई हैं।
आज चांदी का लेटेस्ट रेट (Silver Price Today)
चांदी के भाव में आज गिरावट आई है। 100 ग्राम चांदी का दाम 10 रुपये फिसलकर 10,890 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 1 किलोग्राम चांदी 1000 रुपये गिरकर 1,08,900 रुपये पर आ गया है। एक दिन पहले यानी बुधवार को 1,09,000 रुपये पर चांदी की कीमत थी।


Click it and Unblock the Notifications