सोने-चांदी के रेट में पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: सोने-चांदी के रेट में पिछले कई दिनों से आ रही गिरावट पर आज ब्रेक लग गया है। 24 कैरेट से लेकर 14 कैरेट तक के सोने के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है। 24 कैरेट गोल्ड का दाम 45000 रुपए के आंकड़े के करीब है, वहीं चांदी की कीमत 66000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी इस रेट और आपके शहर के भाव में 500 से 1000 रुपये का अंतर आ सकता है।

281 रु की तेजी के साथ 44644 रुपये पर बंद हुआ सोना
कल सोमवार को 8 मार्च को सोना 44519 पर बंद हुआ था। आज 9 मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव सोमवार के मुकाबले 156 रुपये गिरावट 44363 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं दिनभर में सोना आज 281 रु की तेजी के साथ 44644 रुपये पर बंद हुआ।
764 रु की तेजी के साथ 66287 रु पर बंद हुई चांदी
बात करें चांदी कि तो 8 मार्च को चांदी 65473 पर बंद हुई थी। वहीं आज 8 मार्च को जबकि चांदी 50 रुपये तेजी होकर 65523 रुपये प्रति किलो के दर से खुली। जबकि शाम को 764 रु की तेजी के साथ 66287 रु पर बंद हुई।
आज भारत में 24 और 22 केरेट सोने के दाम जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज भारत में 1 ग्राम से 100 ग्राम चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
कितना सस्ता हुआ सोने-चांदी आज
देशभर के सर्ऱाफा बाजार पर एक नजर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com)पर जारी किए गए रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44363 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में 44185 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 40637 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 33272 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत 65523 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
चेक करें ज्वैलरी के लेटेस्ट दाम
सोना और चांदी की खरीददारी करने जा रहे तो सबसे पहले रेट को लेकर कंर्फम हो जाए। अगर सोना और चांदी से जुड़ी अन्य जानकारी चाहते हैं, तो हमारे पेज https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/ पर आकर ले सकते हैं। यहां पर देश के हर शहर का सोने और चांदी का दाम दिन में कई बार अपडेट किए जाते हैं। इसके अलावा (आईबीजेए) वेबसाइट (ibjarates.com) पर जाकर सही मूल्य अवश्य जांच लिया करें। सोना खरीदते-बेचते समय आप आईबीजेए के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आईबीजेए देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) जो रेट देता है वो देश भर में माना जाता है हालांकि इस वेबसाइट पर दिए गए सोने और चांदी के भाव में जीएसटी शामिल नहीं होता है। सोने-चांदी का करेंट रेट जिसे हाजिर भाव भी कहते हैं ये अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।
12000 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत में भले ही तेजी आ गई हो, लेकिन फिर भी अभी सोना अपने उच्चतम मूल्य से 12000 रुपए सस्ता बिक रहा है। मंगलवार को सोने की कीमत से अगर उच्चतम मूल्य की तुलना करें तो सोना 12000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑलटाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 7 अगस्त को 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
सोने के वायदा भाव में तेजी, चांदी भी हुई महंगी
सोने एवं चांदी के वायदा भाव में मंगलवार को तेजी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सुबह अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 110 रुपये यानी 0.25 फीसद की बढ़त के साथ 44,328 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। सोमवार को अप्रैल अनुबंध वाले सोने का मूल्य 44,218 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, जून में डिलिवरी वाले सोने का भाव 144 रुपये यानी 0.32 फीसद की बढ़त के साथ 44,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में जून, 2021 में कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 44,431 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications