नई दिल्ली, सितंबर 8। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज बुधवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी है। आज सोने के दाम फिर से नीचे फिसले हैं। सोने के उलट आज चांदी की कीमतों में मजबूती आई है। इससे पहले कल चांदी भी सस्ती हुई थी। आज के बदलाव के बाद सोने के दाम 47200 रु के नीचे और चांदी के रेट 64500 रु के ऊपर पहुंच गए हैं। आगे जानिए सोने और चांदी के ताजा रेट।
07 सितंबर को सोने और चांदी के रेट
बुधवार 07 सितंबर को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गयी। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमतों में 207 रु प्रति 10 ग्राम की कमजोरी देखने को मिली। इससे 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47399 रु से चढ़ कर 47192 रु पर पहुंच गया। हालांकि ये पिछले साल 56200 रु के ऑल टाइम हाई तक गया था। उस रेट ये करीब 9000 रु कम है। चांदी की कीमतों की बात करें तो ये प्रति किलोग्राम 375 रु महंगी हो गयी। चांदी के दाम प्रति किलो 64135 रु से चढ़ कर 64510 रु पर आ गए।
बाकी कैरेट सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार कल शाम के रेट की तुलना में आज सुबह 23 कैरेट वाला सोना 206 रु सस्ता होकर प्रति 10 ग्राम 47003 रु और 22 कैरेट वाला सोना 189 रु सस्ता होकर 43228 रु पर आ गया। इसके अलावा 18 कैरेट वाले सोने का दाम भी 155 रु गिरा और यह प्रति 10 ग्राम 35394 रु पर आ गया। अंत में बात करें 14 कैरेट वाले सोने की तो यह प्रति 10 ग्राम 121 रु गिर कर 27607 रु पर पहुंच गया।
जानिए अपने शहर के रेट
अगर आप रोज अपने शहर के सोने और चांदी के रेट चेक करना चाहते हैं तो हमारी वेबसाइट के पेज (https://hindi.goodreturns.in/gold-rates/) पर विजिट करें। बता दें कि हमने जो सोने और चांदी के यहां बताए हैं, वे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक हैं। ध्यान रहे कि इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होगा। आप देश भर में कहीं भी सोना खरीदते या बेचते समय इन रेट का हवाला दे सकते हैं। आगे जानिए 22 और 24 कैरेट सोने का अंतर।
गोल्ड में तेजी हो गयी सुस्त
सोना दुनिया की सबसे स्वीकार्य धातु है। विशेष रूप से संकट के दौरान लोग इस पर निर्भर रहते हैं। मगर पिछले कुछ महीनों में इसमें तेजी धीमी रही है। असल में निवेशक पैसे को जोखिम वाली संपत्ति में ट्रांसफर कर रहे हैं। क्योंकि शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। कोविड-19 महामारी के कारण वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच इक्विटी बाजारों में तेजी से सोने अपनी चमक खो दी।
सोने में निवेश कैसे करें
सोने में निवेश करने के लिए गोल्ड ईटीएफ एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। गोल्ड ईटीएफ दरअसल म्यूचुअल फंड ही है। गोल्ड ईटीएफ भी सोने के रेट पर ऊपर-नीचे होता है। गोल्ड ईटीएफ निवेशकों को लंबी अवधि में जोरदार रिटर्न कमाने का मिलता है। अच्छी बात ये है कि गोल्ड ईटीएफ इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में होते हैं। आपको इसमें सोने की शुद्धता को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती। फिजिकल गोल्ड के मुकाबले गोल्ड ईटीएफ को जल्दी और मौजूदा रेट पर बेचा जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications