आज सोना में जबरदस्त उछाल आया, चांदी की कीमत भी आसमान पर। अमेरिका के हमले में ईरान के एक कमांडर की मौत के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश को तरजीह देने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी
नई दिल्ली: आज सोना में जबरदस्त उछाल आया, चांदी की कीमत भी आसमान पर। अमेरिका के हमले में ईरान के एक कमांडर की मौत के बाद निवेशकों के सुरक्षित निवेश को तरजीह देने से वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में आई तेजी के बल पर शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 720 रुपए उछलकर पहली बार 41 हजार रुपए के पार 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 1000 रुपए चमककर 48,650 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी आज
अमेरिका के हमले के बाद भू-राजनैतिक तनाव बढ़ने और तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में कच्चे तेल में भी उबाल आ गया। इसका असर डॉलर के साथ ही कीमती धातुओं पर भी दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि यदि तनाव बढ़ता है तो वैश्विक बाजार में सोना हाजिर 1575 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। लंदन एवं न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 20.91 डॉलर चढ़कर 1,549.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.80 डॉलर की तेजी लेकर 1,543.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.21 डॉलर चमककर 18.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
चांदी में एक हजार रुपए की तेजी
स्थानीय बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने के बावजूद वैश्विक कारकों से सोना स्टैंडर्ड 720 रुपए चमककर 41,070 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी के साथ 40,900 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए उछलकर 30,800 रुपए पर पहुंच गई। चांदी हाजिर एक हजार रुपए की तेजी के साथ 48,650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी वायदा 973 रुपए की मजबूती में 47,653 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 930 रुपए और 940 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 41,070 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 40,900 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 48,650 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 47,653 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई : 930 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई : 940 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 30,800 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
