लॉकडाउन का असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली।
नई दिल्ली: लॉकडाउन का असर सोने की कीमत पर भी देखने को मिल रहा है। सोने-चांदी की कीमत में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। वायदा बाजार में सोने की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 10 बजकर 43 मिनट पर पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव 1.47 फीसद या 641 रुपये की गिरावट के साथ 43,002 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, तीन अप्रैल 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह इसी समय 1.36 फीसद या 591 रुपये की गिरावट के साथ 42,951 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। आपको बता दें कि वायदा कारोबार भविष्य की कीमतों के आधार पर किया जाता है।

वायदा बाजार में शुक्रवार सुबह चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली हैं। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर 0.87 फीसद या 360 रुपये की गिरावट के साथ 40,962 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखाई दिया। इसके अलावा एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह इसी समय तीन जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 1.05 फीसद या 436 रुपये की गिरावट के साथ 41,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो मिली जानकारी के अनुसार, वहां शुक्रवार सुबह सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.36 फीसद या 5.94 डॉलर की गिरावट के साथ 1625.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.90 फीसद या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 14.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।
वायदा बाजार में क्रूड ऑयल के भाव की बात करें, तो एमसीएक्स पर शुक्रवार सुबह इसमें तेजी देखने को मिल रही थी। यह शुक्रवार सुबह 0.17 फीसद या 3 रुपये की बढ़त के साथ 1,790 रुपये प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा था। यहां आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण देश में बुधवार से 21 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन शुरू हो गया है। इसके चलते भारत में हाजिर सोने के बाजार बंद हैं।
More From GoodReturns

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?

Amazon-Flipkart सेल: बैंक ऑफर्स और EMI का सही गणित, शॉपिंग से पहले ये जरूर देखें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

Jio का ₹10,000 वाला Freedom Pack: 15 महीने की वैलिडिटी और फ्री OTT, क्या है पूरी सच्चाई?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

ब्रिटानिया के Q1 नतीजे आज: क्या बिस्कुट-केक के दाम बढ़ेंगे? निवेशकों की इन बातों पर टिकी नजर



Click it and Unblock the Notifications