आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। कोरोना वायरस के कारण देश में करीब 90 फीसद जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। कोरोना वायरस के कारण देश में करीब 90 फीसद जगहों पर लॉकडाउन की स्थिति है। इस लॉकडाउन का सीधा असर औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों पर भी पड़ा है। देश के बड़े शहरों में लॉकडाउन के कारण हाजिर सोने के बाजार मंगलवार को बंद रहे हैं। कोरोना वायरस (Covid-19) के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने देश के कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की है। वहीं, सोने-चांदी की वैश्विक हाजिर और वायदा कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो वहां सोने और चांदी दोनों में ही बढ़त देखने को मिली है। वैश्विक स्तर पर सोना मंगलवार को बढ़त के साथ 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 13.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।वहीं, सोने की वायदा कीमतों में मंगलवार शाम उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर मंगलवार शाम तीन अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 1.82 फीसद या 749 रुपये की बढ़त के साथ 41,912 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं, पांच जून 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय 2.58 फीसद या 1,073 रुपये की बढ़त के साथ 42,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।चांदी की वायदा कीमतों की बात करें, तो इसमें भी मंगलवार शाम तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स पर पांच मई 2020 की चांदी का वायदा भाव मंगलवार शाम 5.73 फीसद या 2,174 रुपये की तेजी के साथ 40,086 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड करता दिखा।
क्या है बुलियन मार्केट
सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications