आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। विदेशों को महंगी धातु में हो रहे लगातार इजाफे की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: आज सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। विदेशों को महंगी धातु में हो रहे लगातार इजाफे की वजह से घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 910 रुपए प्रति दस ग्राम उछलकर 46 हजार प्रति दस ग्राम की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं चांदी की कीमत में भी आज 700 रुपए की बढ़त देखने को मिली है। जिसकी वजह से दाम 48 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस की वजह से निवेशकों का ध्यान इक्विटी मार्केट से हटा है।

सोना में कोरोना के वजह से आई उछला
अपना रुपया सुरक्षत रखने के लिए निवेशक सोने और चांदी जैसी कीमतों धातुओं में निवेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि वैश्विक बाजारों में भी सोना 1700 डॉलर प्रति ओंस के करीब पहुंच गया है। लंदन और न्यूयार्क से मिली जानकारी के अनुसार सोना हाजिर 2.60 डॉलर की बढ़त लेकर आज 1676.90 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस दौरान अप्रैल का अमरीकी सोना वायदा 6.60 डॉलर की तेजी लेकर 1673 डॉलर प्रति औंस बोला गया। इस दौरान चांदी हाजिर 0.13 डॉलर टूटकर 17.33 डॉलर प्रति औंस पर रही। विश्लेषकों का कहना है कि दुनिया भर के शेयर बाजार में हुई बिकवाली और डॉलर के रही मजबूती के कारण पीली धातु में तेजी रही है। घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में रुपया के टूटने का असर भी कीमती धातुओं पर दिखा है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
स्थानीय बाजार में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना
वैश्विक स्तर पर पीली धातु में रही तेजी और घरेलू स्तर पर रुपया के टूटने के कारण स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 910 रुपए उछलकर 45,680 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। देश के इतिहास के पहली बार सोना 45 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार पहुंचा है। सोना बिटुर भी इतनी ही की बड़ी तेजी लेकर 45,510 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 31,500 रुपए प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रही। चांदी हाजिर 700 रुपए चमककर 48 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी जबकि चांदी वायदा 1196 रुपए की उछाल लेकर 47,059 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए बढ़कर क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई के भाव बिके।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 45,680 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 45,510 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 48,000 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 47,059 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,500 रुपए
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें



Click it and Unblock the Notifications